बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से लोग बधाई दे रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सलमान ही छाए हुए हैं। इस बीच भाईजान को एक ऐसे सेलेब्रिटी ने बर्थडे मैसेज भेजा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आखिर कौन है ये शख्स?
इस पोर्न स्टार ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई, भाईजान के साथ शेयर की अपनी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मशहूर अमेरिकी पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर भाईजान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं केंड्रा ने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
केंड्रा लस्ट ने ट्विटर पर सलमान के साथ अपनी एडिटेड फोटो को पोस्ट करके लिखा है, "हैप्पी बर्थडे सलमान खान। तुम्हारा दिन अच्छा हो।" इस फोटो में केंड्रा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। केंड्रा के इस पोस्ट पर अब सलमान के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि केंड्रा भी सलमान खान की फैन बन गई हैं।
Happy birthday @beingSalmanKhan have a great one 🥳 pic.twitter.com/ZZC4UeXltX
शाहरुख खान को भी दी थी बधाई
ऐसा नहीं है कि केंड्रा लस्ट ने सिर्फ सलमान खान को ही जन्मदिन पर बधाई दी है। इससे पहले 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर भी केंड्रा ने उन्हें विश किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान।" उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग भी हैरान रह गए थे।
गौरतलब है कि केंड्रा लस्ट 42 साल की हैं और अमेरिका में काफी मशहूर हैं। वह एडल्ट स्टार होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। वह वेबकैम मॉडल के रूप में भी जानी जाती हैं। केंड्रा ने साल 2012 में एडल्ट इंडस्ट्री में सक्रीय हैं। उन्हें बॉलीवुड से काफी लगाव है।
Salman Khan Birthday: टीवी के इन सितारों ने भी सलमान पर लुटाया प्यार, अनोखे अंदाज में दी बधाई