फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om Raut: नितेश तिवारी की 'रामायण' को मिला ओम राउत का समर्थन, निर्देशक बोले- राम भक्त की तरह मैं भी...

Mon, 19 Jun 2023 10:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 19 Jun 2023 10:30 AM IST
सार


 

विज्ञापन
amid adipurush controversy om raut is excited for nitesh tiwari ramayana said he is looking forward to movie
ओम राउत, नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण महाकाव्य पर आधारित ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष बीते 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है, जिसने अब तक दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आदिपुरुष को रिलीज होने के बाद से ही काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, खासतौर पर इसके विजुअल इफेक्ट्स और डायलॉग्स को लेकर। जिसके बाद मेकर्स ने इसके डायलॉग्स को बदलने का फैसला किया है। वहीं इस फिल्म को लेकर नेपाल में भी विवाद गर्माया हुआ है। इन सबके बीच ओम राउत का कहना है कि वह नितेश तिवारी की रामायण को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

amid adipurush controversy om raut is excited for nitesh tiwari ramayana said he is looking forward to movie
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा है कि नितेश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म रामायण की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्रमशः राम और सीता की भूमिका में हैं। हाल ही में एक संस्थान के साथ इंटरव्यू में आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत ने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का डर नहीं है कि नितेश भी रामायण पर आधारित विषय पर एक फिल्म लेकर आएंगे, बल्कि वह इसके लिए उत्सुक हैं।


इसे भी पढ़ें- BB OTT 2: शराब के नशे में धुत रहती थीं पूजा भट्ट, 44 की उम्र में छूटी लत, शो में किया बड़ा खुलासा
amid adipurush controversy om raut is excited for nitesh tiwari ramayana said he is looking forward to movie
ओम राउत, भूषण कुमार - फोटो : amar ujala

ओम राउत ने नितेश को अपना एक अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि राम के किसी भी अन्य भक्त की तरह वह भी आने वाली फिल्म के लिए उत्सुक हैं और उस फिल्म या किसी भी अन्य फिल्म का समर्थन करेंगे जो कोई भी बना रहा है। उन्होंने भारत के इतिहास में महाकाव्य कथा के महत्व पर भी जोर दिया। आदिपुरुष की बात करें तो इस फिल्म को दुनिया भर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सभी उम्र के दर्शकों के दिलों को जीत रही है। दर्शकों के एक वर्ग को फिल्म खुश नहीं कर सकी है, वहीं उन्होंने इसके संवादों पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
amid adipurush controversy om raut is excited for nitesh tiwari ramayana said he is looking forward to movie
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जनता की राय को ध्यान में रखते हुए और फिल्म को यादगार बनाने के लिए आदिपुरुष की टीम ने फिल्म के संवादों में बदलाव करने का फैसला किया है। जिन संवादों पर आपत्ति जताई गई है, निर्माता उनपर फिर से विचार कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह फिल्म के मूल सार को प्रभावित न करे। बता दें कि बदले हुए संवाद अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में दिखाई देने लगेंगे।

विज्ञापन
amid adipurush controversy om raut is excited for nitesh tiwari ramayana said he is looking forward to movie
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह कोई गलती नहीं है, बल्कि एक बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार करके बजरंग बली और सभी पात्रों के लिए संवाद लिखे गए हैं। मनोज ने कहा कि अगर फिल्म में कई किरदार हैं तो वह सभी एक ही भाषा नहीं बोल सकते हैं, इसलिए डायवर्सन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब बचपन में दादी-नानी उन्हें रामायण की कहानियां सुनाती थीं तो वह ऐसे संवाद ही सुनाया करती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed