सब्सक्राइब करें

Malaika-Arjun: मलाइका ने अर्जुन संग ब्रेकअप की खबरों को दी हवा, एक्टर के परिवार को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 26 Aug 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
amid breakup rumours of malaika arora and arjun kapoor actress unfollow actor family members on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर ने जितनी तेजी से सुर्खियां बटोरी थीं, उतनी ही तेजी से दोनों के ब्रेकअप की भी चर्चा हो रही है। बता दें कि दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका के डांस का वीडियो खासा वायरल हुआ था, लेकिन हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं तो उनके चाहने वालों को एक झटका लग सकता है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के परिवार को अनफॉलो कर दिया है। 



 
Trending Videos
amid breakup rumours of malaika arora and arjun kapoor actress unfollow actor family members on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब मलाइका अरोड़ा ने एक्टर के परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने अर्जुन की बहनों अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मलाइका अब अर्जुन के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। लेकिन यहां यह भी ध्यान देना जाना चाहिए कि मलाइका अभी भी इंस्टाग्राम पर एक विलेन रिटर्न्स अभिनेता को फॉलो कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर सुष्मिता ने इसलिए दी थी प्रतिक्रिया, कहा- मैं ऐसे लोगों पर हंस रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
amid breakup rumours of malaika arora and arjun kapoor actress unfollow actor family members on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर को जानने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों ने अपनी राहें जुदा क्यों की हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि वह वास्तव में सबसे लंबे समय तक एक-दूसरे से प्यार करते थे। अर्जुन इतने साल तक उसके प्रति प्रतिबद्ध रहा है इसलिए यह विश्वास करना कठिन है कि अब वह अचानक उसे धोखा देंगे। हो सकता है कि वे दोनों कुछ अन्य मुद्दों के चलते आपसी सहमति से अलग हो गए हों, अर्जुन ऐसे व्यक्ति नहीं लगते जो अपने परिवार को अपनी जिंदगी पर शासन करने देंगे।'

amid breakup rumours of malaika arora and arjun kapoor actress unfollow actor family members on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में घर से बाहर आते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का स्वेटशर्ट और इसी कलर का पजामा पहना हुआ था। उनके स्वेटशर्ट पर एक ऐसा मैसेज लिखा था जिसे पढ़कर लोग हैरान थे। दरअसल उनके स्वेटशर्ट पर लिखा था, 'लेट्स फॉल अपॉर्ट' यानि 'चलो अलग हो जाते हैं।' इसी  के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं कि कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं।

विज्ञापन
amid breakup rumours of malaika arora and arjun kapoor actress unfollow actor family members on social media
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें की थीं। इन तस्वीरों में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिखा। इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed