फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: ‘हर शादीशुदा आदमी यही करता है’, ऐश्वर्या से अलगाव की खबरों के बीच ऐसा क्यों बोले अभिषेक?

Mon, 02 Dec 2024 05:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Dec 2024 05:19 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव की अटकल लगाई जा रही है। इन्हीं खबरों के बीच अभिषेक ने आराध्या की परवरिश करने के लिए ऐश्वर्या को शुक्रिया कहा था। अब एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने शादी-शुदा जिंदगी को लेकर एक बयान दिया है। 

विज्ञापन
Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai Abhishek Bachchan View Do As Your Wife Says
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ऐश्ववर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है। लंबे समय से यह दोनों साथ में कहीं नजर नहीं आए हैं। ऐसे में एक खबर ने जोर पकड़ लिया की यह दोनों शायद अलग होने वाले हैं। इस खबर का आधार अभिषेक बच्चन का अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन में शामिल ना होना भी रहा। लेकिन हाल ही में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शुक्रिया भी कहा था। अब एक बार फिर वह शादी-शुदा जिंदगी में बारे में वह बोले हैं। क्या कहा अभिषेक बच्चन ने जानिए।

 

Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai Abhishek Bachchan View Do As Your Wife Says
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

पत्नी का कहा मानना चाहिए
हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2024 में शामिल हुए। यहां उनसे सवाल किया गया कि आप इतना अच्छा अभिनय कैसे कर लेते हैं, तो उन्होंने कहा कि जैसा निर्देशक कहते हैं, वैसा मैं करता हूं और घर चला जाता हूं। इस जवाब पर एंकर ने कहा कि मेरी बीबी भी मुझे डायरेक्टर की हिसाब से चलने वाला एक्टर कहती है। इस पर अभिषेक बोले कि जैसा बीबी कहती है, वैसा करना चाहिए। हर शादी-शुदा आदमी को यही करना चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर कहने लगे हैं कि शायद ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच के रिश्ते ठीक हो रहे हैं, तभी वह बीबी की बात को मानने के लिए कह रहे हैं।

Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai Abhishek Bachchan View Do As Your Wife Says
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आराध्या की परवरिश के लिए शुक्रिया कहा
पिछले दिनों भी अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ की और उन्हें शुक्रिया कहा। वह कहते हैं, 'मैं लकी हूं कि बाहर जाकर फिल्में बनाने का मौका मिलता है क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या, आराध्या के साथ घर पर हैं। मैं इसके लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai Abhishek Bachchan View Do As Your Wife Says
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या करती हैं फॉलो
अगर ऐश्वर्या की बात करें तो वह अब भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ही शख्स को फॉलो करती हैं और वो अभिषेक बच्चन ही हैं। अभिषेक के अलावा वह किसी दूसरे व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं करती हैं। 

विज्ञापन
Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai Abhishek Bachchan View Do As Your Wife Says
आराध्या बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb

शादी की अंगूठी अब तक पहनी हुई है
बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर चाहे अभिषेक बच्चन ना आए हों, लेकिन ऐश्वर्या ने जो तस्वीरें साझा की उसमें वह अपनी शादी की अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या दक्षिण भारत से हैं, वहां की शादी-शुदा महिलाएं एक वी शेप की अंगूठी पहनती हैं। ऐसी ही अंगूठी ऐश्वर्या ने अब भी पहनी हुई है। इससे भी लगता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अभी उतनी दूर नहीं पैदा हुई, जितनी सोची जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed