{"_id":"63d7c0da4b2c0c63384534c0","slug":"amid-pathaan-box-office-success-singer-sona-mohapatra-calls-besharam-rang-mediocre-song-2023-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sona Mahapatra: सोना महापात्रा ने 'बेशरम रंग' के खिलाफ उठाई आवाज, गाने को बताया 'औसत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sona Mahapatra: सोना महापात्रा ने 'बेशरम रंग' के खिलाफ उठाई आवाज, गाने को बताया 'औसत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोना महापात्रा, बेशरम रंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म पठान ब्लॉबस्टर साबित हो रही है। यह फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस को इस फिल्म में शाहरुख का अंदाज खूब पसंद आ रहा है, जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं पठान की सफलता के बीच अब बायकॉट गैंग शांत है, लेकिन पिछले दिनों पठान के गाने बेशरम रंग पर हुए विवाद के बीच अब सोना महापात्रा ने बयान दिया है।
2 of 4
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर
- फोटो : social media
सिंगर सोना महापात्रा ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने अपने नए गाने रसरकेली बो की मेकिंग का BTS वीडियो क्लिप शेयर किया। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान के बेशरम रंग गाने पर हुए विवाद के बारे में भी बात की। सोना ने बेशरम रंग को औसत दर्जे का गाना बताया। उन्होंने कहा कि इस गाने पर हुई बहस ने सिर्फ इसका प्रमोशन किया है। उन्होंने इस बहस को बेकार का मुद्दा भी बताया।
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान के ट्रेलर के बाद इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया था। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी की खूब चर्चा और इसपर बवाल हुआ था। गाने में दीपिका और शाहरुख को स्पेन में रोमांस करते हुए दिखाया गया था। इस गाने के बोल और दीपिका की बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बेशर्म रंग गाने की झलक
- फोटो : सोशल मीडिया
कई नेताओं और हिंदू संगठन के लोगों ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था इस गाने के कुछ सीन हटाएं जाएं नहीं तो वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि मेकर्स ने सीन नहीं काटे और फिल्म रिलीज होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म का जमकर विरोध हुआ था। हालांकि फिल्म विरोध के बावजूद जमकर कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।