सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले पर आया अमित शाह का बयान, बोले- सीबीआई जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 18 Oct 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
Amit shah speak over sushant singh rajput case says everything will be clear in cbi enquiry
सुशांत सिंह राजपूत, गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। एम्स ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है। लेकिन सीबीआई अभी भी हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है। इस बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सुशांत केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Amit shah speak over sushant singh rajput case says everything will be clear in cbi enquiry
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की बल्कि राज्य सरकार और सुशांत के परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit shah speak over sushant singh rajput case says everything will be clear in cbi enquiry
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमित शाह ने कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत की जगह कोई और भी होता तो भी न्यायिक जांच होनी चाहिए। शाह ने कहा कि अभी वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की सीबीआई जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

Amit shah speak over sushant singh rajput case says everything will be clear in cbi enquiry
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

जारी है गिरफ्तारियों का सिलसिला
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान को लेकर फेक खबरें फैलाने के आरोप में बीते दिनों मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने 22वीं गिरफ्तारी की थी। 

विज्ञापन
Amit shah speak over sushant singh rajput case says everything will be clear in cbi enquiry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में सुशांत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस ने कुछ दिन इस केस की जांच की। लेकिन फिर ये केस सीबीआई के हाथ आ गया। तब से इसकी जांच चल रही है।

Bigg Boss 14: पिता की जेब से इसलिए पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला, शो पर बताई वजह

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed