फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के इतिहास के शिक्षक का सिर इसलिए काट दिया क्योंकि उसने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया और उस पर चर्चा की। बाद में हमलावर को पुलिस कार्रवाई में ढेर कर दिया गया। इस घटना की निंदा दुनियाभर में हो रही है। बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को भयावह बताते हुए इसकी आलोचना की है।
पेरिस में धर्म के नाम पर काटा शिक्षक का सिर, बॉलीवुड सितारों ने जताई नाराजगी
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भयावह! लोग किस तरह राक्षस बनकर यह सारे बर्बर काम कर रहे हैं। निशब्द और हूं। याद रखें कि अगर आपको लगता है कि आपका भगवान अपने नाम पर आपसे हत्या कराना चाहता है तो इसकी शुरुआत खुद से करें।'
HORRIFYING! What monstrosity makes people do this barbaric stuff. Speechless with shock. Remember if you think ur God wants u to kill in his name- START WITH YOUR EFFIN’ SELF! #parisbeheading
Terror inquiry after teacher beheaded near Paris - BBC News https://t.co/6P02beLTER
कंगना रणौत ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'पेरिस में एक अध्यापक का सिर कलम कर दिया गया। हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि आक्रमण के दौरान उन आक्रमणकारियों ने हमारे लोगों के साथ क्या किया होगा, आज के डिजिटल युग में भी वो दानवों की तरह व्यवहार करते हैं, सोचिए जब वो खानाबदोश थे तो उन्होंने भारत के साथ क्या किया होगा?'
A teacher is beheaded for a caricature, we can only imagine what those invaders must have done to our people during invasion, in today’s digital age with education and exposure they act like demons what they must have done to Bharat when they were Nomads? #parisbeheading
श्रुति सेठ ने लिखा, 'भगवान को खुद बदला लेने क्यों नही देते हो। मुझे लगता है की वो अपना बदला खुद ले सकते हैं। आपको ये हक किसने दिया की अपने भगवान के नाम पर किसी की जान ले लो। धर्म के नाम पर फैले आंतकवाद से मैं थक चुकी हूं।'
Why not let your god settle his own scores, I’m sure he’s perfectly capable of avenging an insult.
Who made you incharge of taking lives in his name???
Fed up with this religious terrorism!!! #parisbeheading
चार लोगों को हिरासत में लिया गया
फ्रांसीसी आतंकवाद विरोधी अभियोजक ने अध्यापक की हत्या के पीछे संदिग्ध आतंकवादी उद्देश्य को लेकर जांच शुरू की है। आतंकवाद विरोधी अभियोजक जीन-फ्रेंकोइस रिकार्ड के कार्यालय ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद भी चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
महाराष्ट्र में केस दर्ज होने पर आया कंगना रणौत का बयान, बोलीं- पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा