कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली । अदालत में मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले पर कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उनसे उबर नहीं पा रही है।
महाराष्ट्र में केस दर्ज होने पर आया कंगना रणौत का बयान, बोलीं- पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा
कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'कौन-कौन नवरात्रि का व्रत रख रहा है? आज के नवरात्रि उत्सव में क्लिक की गयीं तस्वीरें, मैं भी व्रत कर रही हूं। इस बीच मेरे ऊपर एक और एफआईआर हो गई है। महाराष्ट्र में पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा है। मुझे ज्यादा याद मत करो, मैं वहां जल्द आऊंगी।'
Who all are fasting on Navratris? Pictures clicked from today’s celebrations as I am also fasting, meanwhile another FIR filed against me, Pappu sena in Maharashtra seems to be obsessing over me, don’t miss me so much I will be there soon ❤️#Navratri pic.twitter.com/qRW8HVNf0F
झगड़ा कराती हैं कंगना?
याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती है।
याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, कंगना हर जगह बॉलीवुड के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। वह लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं।
सबूत मिलने पर गिरफ्तारी संभव
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कंगना के कई ट्वीट को अदालत के सामने रखा। बताया गया है कि सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मामला दर्ज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अगर उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।
कंगना रणौत ने बिना नाम लिए जया बच्चन पर कसा तंज, बोलीं- 'बॉलीवुड की थाली ने मुझे...'