अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो लगातार विरोधियों पर हल्ला बोल रही हैं। तंज कसने का उनका ये अंदाज लोगों को हैरान कर देता है। बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स का मुद्दा छाया हुआ है। बीते दिनों संसद में मानसून सत्र के दौरान इसे लेकर काफी बहस भी हुई थी। तब राज्यसभा में जया बच्चन ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों पर तंज कसते हुए कहा था कि वो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अब कंगना ने बिना नाम लिए जया बच्चन के थाली वाली बयान पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।
कंगना रणौत ने बिना नाम लिए जया बच्चन पर कसा तंज, बोलीं- 'बॉलीवुड की थाली ने मुझे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना ट्रेनिंग करती दिख रही हैं। वो कभी स्ट्रेचिंग कर रही हैं, ऊंची किक मार रही हैं और साथ ही पंचिंग बैग पर बॉक्सिंग कर रही हैं। कंगना ने इस वीडियो के कैप्शन में ऐसा लिखा है जो विरोधियों पर तंज है।
कंगना ने लिखा है, 'मैंने अपनी फिल्म तेजस और धाकड़ के लिए एक्शन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। एक फिल्म में फौजी बनी हूं तो दूसरी में स्पाई। बॉलीवुड की थाली ने मुझे काफी कुछ दिया होगा, लेकिन मणिकर्णिका के बाद मैंने भी बॉलीवुड को उनकी पहली एक्शन हीरोइन दी है।'
View this post on Instagram
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on
कंगना पर केस दर्ज
शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप लगा है। अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायिर की है।
इस याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती हैं।
बाइस्कोप: ‘दोस्ताना’ के 40 साल, शत्रुघ्न ने बिग बी को यूं जड़ा थप्पड़, वे पलटकर हाथ तक नहीं उठा पाए