{"_id":"5e8c8ac38ebc3e78bb34e322","slug":"amit-trivedi-birthday-special-here-know-about-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवॉर्ड जीत चुका ये संगीतकार, अपने गानों से करोड़ों दिलों पर कर रहा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेशनल अवॉर्ड जीत चुका ये संगीतकार, अपने गानों से करोड़ों दिलों पर कर रहा राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
amit trivedi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक और संगीतकार अमित त्रिवेदी आठ अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। मुंबई में एक गुजराती परिवार में जन्मे अमित का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनका परिवार मूलत: गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। अमित त्रिवेदी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
amit trivedi
- फोटो : facebook
19 साल की उम्र से ही अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक कंपोज करना शुरू कर दिया था। कॉलेज के दिनों में वो 'ओम' नाम के एक बैंड से जुड़ गए थे। उनकी किस्मत तब चमकी जब एक म्यूजिक कंपनी ने एक शो के दौरान उन्हें नोटिस किया और एक एल्बम में मौका दिया। हालांकि प्रमोशन की कमी के चलते एल्बम के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं चला। अमित इसके बाद थियेटर से जुड़ गए। उन्होंने टेलीविजन शोज के लिए भी बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किए। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के लिए जिंगल्स बनाए।
3 of 6
amit trivedi
- फोटो : facebook
गायिका शिल्पा राव ने एक दिन अनुराग कश्यप को अमित त्रिवेदी के बारे में बताया। जब अनुराग अपनी फिल्म के लिए एक नए संगीतकार की तलाश कर रहे थे तो उन्होंने अमित त्रिवेदी को बुलाया। इस तरह उन्हें 'देव डी' में मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देव डी
- फोटो : amar ujala
अनुराग ने ही अमित का नाम निर्देशक राज कुमार गुप्ता को फिल्म 'आमिर' के लिए सुझाया था। 'देव डी' को रिलीज होने में काफी वक्त लग गया। इस तरह 2008 में अमित त्रिवेदी ने फिल्म 'आमिर' से अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की। 2009 में 'देव डी' रिलीज हुई। अमित के करियर को इसने एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया। इस फिल्म में अमित ने 'इमोशनल अत्याचार' गाना बनाया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
5 of 6
udta punjab
- फोटो : social media
2010 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ान' और 2014 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'क्वीन' के लिए अमित को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने 'लुटेरा', 'इशकजादे', 'काय पो चे', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'उड़ता पंजाब' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में संगीत दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।