फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी मुखर्जी के इस चुंबन ने खत्म कर दिया था अभिषेक बच्चन से उनका रिश्ता

Tue, 18 Apr 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 18 Apr 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Amitabh and Rani's 'Black' movie kiss ruined Abhishek Bachchan's relationship with the actress
रानी मुखर्जी
ऐसा बहुत ही कम होता है जब ऑन-स्क्रीन निभाए रिश्ते किसी की असल जिंदगी पर असर डालते हों, लेकिन रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में यही हुआ था। फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन और रानी के किस सीन ने तो जैसे अभिषेक की दुनिया ही उजाड़ दी और उसी के साथ रानी मुखर्जी का बच्चन परिवार के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया।


ये भी पढें - कभी अक्षय का करियर बनाया था इस हीरोइन ने, अब कर रही समाज सेवा का काम
 
Amitabh and Rani's 'Black' movie kiss ruined Abhishek Bachchan's relationship with the actress
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन फिल्म 'युवा' के दौरान करीब आए थे। इस फिल्म से और किसी को फायदा हुआ हो या ना हुआ हो लेकिन इससे रानी और अभिषेक के करियर को काफी फायदा हुआ। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और उनकी केमेस्ट्री को भी काफी सराहा गया।

लेकिन उनकी ये ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री कब ऑफ-स्क्रीन हो गई खुद उन्हें भी पता नहीं चला। धीरे-धीरे रानी और अभिषेक का रिश्ता और गहरा हो गया। दोनों शादी करने का मन बना चुके थे। जया बच्चन भी रानी को पसंद करती थीं और चाहती थीं दोनों की शादी हो जाए।


​ये भी पढें - पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें
 
Amitabh and Rani's 'Black' movie kiss ruined Abhishek Bachchan's relationship with the actress
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का किस
लेकिन इसी दौरान फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के किस सीन ने सारा काम खराब कर दिया। इस किस सीन को देख अभिषेक के होश उड़ गए। वहीं बच्चन परिवार के बाकी लोगों को भी रानी और अमिताभ का ये सीन नगवार गुजरा।

बात इतनी बढ़ गई कि जिस बच्चन परिवार की रानी कभी फेवरेट हुआ करती थीं बाद में वो उन्हीं से नफरत करने लगा। जया बच्चन तक ने रानी से दूरी बना ली। अभिषेक बच्चन पर तो मानो पहाड़ ही टूट गया और उसी तरह रानी के साथ उनका रिश्ता भी।


​ये भी पढें - आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh and Rani's 'Black' movie kiss ruined Abhishek Bachchan's relationship with the actress
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन
रानी का रिश्ता सिर्फ बच्चन परिवार के साथ ही खराब नहीं हुआ बल्कि ऐश्वर्या के साथ भी उनकी दाल नहीं गली। रानी मुखर्जी से अलग होने के बाद अभिषेक बच्चन के जिंदगी में ऐश्वर्या आईं। ऐश्वर्या को पहले फिल्म 'चलते चलते' में साइन किया गया था लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस करके रानी मुखर्जी को साइन कर लिया गया।

इसी वाकये के बाद रानी और ऐश्वर्या के बीच तल्खी आ गई। अभिषेक को भी लगा कि रानी की वजह से ऐश्वर्या को फिल्म से निकाला गया। एक तो पहले से ही वो रानी को माफ नहीं कर पाए थे और फिर जब ये खबर आई कि ऐश को फिल्म से निकाल रानी को फिल्म में लिया गया है तो उसने आग में घी डालने का काम किया।

​ये भी पढें - रजनीकांत का लकी चार्म था ये सुपरस्टार, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे
 
विज्ञापन
Amitabh and Rani's 'Black' movie kiss ruined Abhishek Bachchan's relationship with the actress
रानी मुखर्जी
कहा जाता है कि इसी वजह से अभिषेक ने रानी को अपनी शादी में भी नहीं बुलाया था। अभिषेक में शायद रानी का सामना करने की हिम्मत नहीं थी लेकिन रानी इस बात को दिल से लगा बैठीं कि उन्हें अभिषेक ने पूछा तक नहीं।

अब इन दोनों के बीच कैसे संबंध हैं ये तो पता नहीं लेकिन रानी और अमिताभ बच्चन के बीच संबंध सुधरते दिख रहे हैं। हाल ही में बिग बी रानी से मिलने उनकी फिल्म 'हिचकी' के सेट पर भी पहुंचे और उन्हें गले लगाया।


​ये भी पढें - शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed