फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big B: ज्योतिष में काफी विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम

Tue, 11 Oct 2022 04:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 04:32 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th birthday: big b is a deep believer of astrology wears neelam for his success
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है। वह अपनी फिल्मों के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए भी दर्शकों से जुड़े हुए हैं। करियर के शुरुआत में मिली असफलताओं के बाद बुलंदियों तक पहुंचे अमिताभ ने काफी लंबा सफर तय किया है। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको बता रहे हैं कि बिग बी ज्योतिष पर कितना विश्वास करते हैं। 

Amitabh Bachchan 80th birthday: big b is a deep believer of astrology wears neelam for his success
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media

इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ज्योतिष शास्त्र में भी काफी यकीन करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं। बिग बी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। एस्ट्रोलॉजी में अमिताभ का विश्वास साफ देखने को मिलता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार ज्योतिष में काफी विश्वास करता है। खुद अभिनेता अपने हाथों में नीलम रत्न ग्रहण किए हुए हैं।

Amitabh Bachchan: 70 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करते थे बिग बी, इन अभिनेताओं के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्म

Amitabh Bachchan 80th birthday: big b is a deep believer of astrology wears neelam for his success
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media

अमिताभ कई बार यह अंगूठी पहने नजर आते हैं। एक्टर ने इस अंगूठी को उस समय पहना था, जब उनके सितारे गर्दिश में चल रहे थे, लेकिन कामयाबी मिलने के बाद से ही उन्होंने इसे कभी खुद से दूर नहीं किया, क्योंकि उन्हें विश्वास था इसी के प्रभाव से वह सफलता की सीढ़ी चढ़ पाए हैं। अभिनेता का मानना है कि कठिन हालातों में महान ज्योतिषी की सलाह लेने से जिंदगी को नई दिशा मिल जाती है।

Amitabh Bachchan: यूं ही नहीं कोई बिग बी बन जाता है, जानें बेंच पर सोने से शहंशाह बनने तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th birthday: big b is a deep believer of astrology wears neelam for his success
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media

यही वजह है कि अमिताभ ने ना सिर्फ एक हाथ में नीलम पहना हुआ है, बल्कि अपने दूसरे हाथ में पन्ना भी धारण किया है। अभिनेता इन दोनों ही रत्नों में काफी विश्वास करते हैं। इन सबके अलावा वह कुछ टोने-टोटकों में भी विश्वास करते हैं। अमिताभ बच्चन कभी भी इंडिया का लाइव मैच नहीं देखते, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि जब वह लाइव मैच देखते हैं तो इंडिया के विकेट गिरना शुरू हो जाते हैं इसलिए वह सिर्फ रिकॉर्डेड मैच ही देखते हैं।

Amitabh Bachchan: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed