देशभर में 13 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। आम से लेकर खास तक ये हर महिला का पसंदीदा त्योहार है। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी ये त्योहार काफी पसंद है। इस दिन वह भी काफी सज-धज कर पूजा-पाठ करती नजर आती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो बिना शादी के भी करवाचौथ का व्रत रख चुकी हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो अभी भी व्रत करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन सी एक्ट्रेसेज हैं-
Karwa Chauth 2022: बिन ब्याही ये एक्ट्रेस भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, एक ने तो चौथी क्लास से कर दिया था शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे
पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शादी से पहले भी करवा चौथ का व्रत रखती थीं। अंकिता कई साल से यह व्रत रखती आ रही हैं। बिना शादी करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर अंकिता ने कहा था कि उन्हें इसका कॉन्सेप्ट पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इस त्योहार पर मेहंदी लगाना और ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार होना पसंद है। बता दें कि पिछले साल भी अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
Salman Khan: सलमान ने पड़ोसी पर लगाया था धार्मिक भेदभाव फैलाने का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
आरती सिंह
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आरती सिंह का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है जो शादीशुदा नहीं होते हुए भी करवा चौथ का व्रत रख चुकी हैं। आरती ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ना मैं शादीशुदा हूं ना ही रिलेशनशिप में हूं लेकिन मैं अपने साथी के लिए व्रत रख रही हूं। मैं अब शादी करना चाहती हूं और अरेन्ज मैरिज के लिए भी तैयार हूं।' आरती का कहना था कि उनका पार्टनर कहीं भी हो वो उसके लिए व्रत रखेंगी।
फरनाज शेट्टी
टीवी एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी भी बिना शादी के करवा चौथ का व्रत रख चुकी हैं। फरनाज बालिका वधू, एक वीर की अरदास... वीरा, वारिस, सिद्धि विनायक और कहां हम कहां तुम जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। साल 2017 में फरनाज ने सीरियल वारिस के अपने को-स्टार नील मोटवानी को डेट करना शुरू किया था और उस साल दोनों ने एक- दूसरे के लिए व्रत भी रखा था। हालांकि बता दें कि साल 2017 में ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।
हिमानी शर्मा
टीवी सीरियल दिल से दिल तक में नजर आईं एक्ट्रेस हिमानी शर्मा भी तब से करवा चौथ का व्रत रखती हैं जब वो चौथी क्लास में पढ़ती थीं। हिमानी यह व्रत अच्छे पार्टनर के लिए नहीं बल्कि अपने पेरेंट्स के लिए करती हैं। हिमानी का मानना है कि यह व्रत केवल पार्टनर के लिए नहीं बल्कि जो आपके करीब हो और आपको प्यारा हो उसके लिए आप यह व्रत रख सकते हैं।