फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Har Mahadev: ‘जय श्री राम’ के बाद शरद केलकर ने लगाया ‘हर हर महादेव’ का हरकारा, आ रही है ये लोमहर्षक कहानी

Tue, 11 Oct 2022 04:25 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev trailer Launch: Subodh Bhave, Sharad Kelkar in film about Shivaji and Baji Prabhu
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ के हिंदी टीजर में जिस एक बात की किसी ने आलोचना नहीं की, वह है टीजर में प्रभास के किरदार के लिए सुनाई देने वाली गरजती आवाज और ये आवाज है अभिनेता शरद केलकर की। शरद केलकर की ऐसी ही एक गर्जना इसी महीने बड़े परदे पर और सुनाई देने वाली है। ये कहानी है छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए जान की बाजी लगा देने वाला मांडवा योद्धाओँ की और फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में शिवाजी का किरदार करने वाले अभिनेता शरद केलकर इस बार एक बहुत ही लोमहर्षक किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

Har Har Mahadev trailer Launch: Subodh Bhave, Sharad Kelkar in film about Shivaji and Baji Prabhu
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मराठी सिनेमा में पहली बार कोई फिल्म अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। 'हर हर महादेव' नाम की इस मराठी फिल्म का यहां मुंबई में सोमवार की शाम ट्रेलर रिलीज किया गया और मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही इस  फिल्म का ट्रेलर जिसने भी देखा, वह तालियां बजाए बिना नहीं रह सका। फिल्म 'हर हर महादेव' में छत्रपति महाराज के मांडवा योद्दा बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी है।

80 साल-80 किस्से: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में मिलती थी यह सजा

Har Har Mahadev trailer Launch: Subodh Bhave, Sharad Kelkar in film about Shivaji and Baji Prabhu
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बाहुबली' की आवाज बने शरद केलकर ने फिल्म 'हर हर महादेव' में बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। शरद केलकर फिल्म 'तानाजी' में छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा चुके हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म ‘तानाजी’ में मैंने कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा लिया मुझे पता नहीं, ऐसी कौन सी ऊर्जा मुझे मिली जो मैं उस किरदार को निभा पाया। छत्रपति शिवाजी महाराज को समझना और उसे फील करना बहुत बड़ी बात थी। मैं तो उनके चरणों की धूल के बराबर ही नहीं हूं। इस फिल्म में उनका मांडवा बनकर उनकी सेवा कर रहा हूं।'

80 साल-80 किस्से: जब जिंदगी-मौत से लड़ रहे थे अमिताभ, गांधी परिवार की इस हरकत ने रिश्तों में खड़ी की थी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Har Har Mahadev trailer Launch: Subodh Bhave, Sharad Kelkar in film about Shivaji and Baji Prabhu

फिल्म 'हर हर महादेव'  में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बाजी प्रभु देशपांडे के नजरिए से कही गई है। फिल्म के लेखक, निर्देशक अभिजीत देशपांडे कहते हैं, 'अब तक छत्रपति महाराज के ऊपर कई फिल्में बन चुकी है लेकिन उनमे बाजी प्रभु देशपांडे का ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता है। हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बाजी प्रभु देशपांडे के दृष्टिकोण से कही है। छत्रपति शिवाजी के जीवन में मांडवा सैनिकों का जो योगदान रहा है, उसके बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है। मांडवा ऐसे योद्धा थे जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपनी जान दे दी। छत्रपति शिवाजी का जो स्वराज का सपना था उसे मांडवा योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर पूरा किया।'

Mulayam Singh Funeral: पिता के जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिषेक बच्चन

विज्ञापन
Har Har Mahadev trailer Launch: Subodh Bhave, Sharad Kelkar in film about Shivaji and Baji Prabhu
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म का टीजर शनिवार को रिलीज हुआ जिसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आवाज दी है। फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार सुबोध भावे, शिवाजी महाराज की पत्नी सईबाई भोसले का किरदार सायली संजीव और बाजी प्रभु देशपांडे की पत्नी सोनाबाई प्रभु देशपांडे की भूमिका अमृता खानविलकर ने निभाई है। सुबोध भावे कहते हैं, '22 साल पहले एक फिल्म के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के लिए मैंने ऑडिशन दिया था तब, मैं रिजेक्ट हो गया था। आज मुझे इस चरित्र को निभाने का मौका मिला है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मेरा जन्म महाराष्ट्र की उस धरती पर हुआ, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज पैदा हुए थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed