फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद का नया गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज, लाल साड़ी में सेक्सी बदन दिखाती आईं नजर

Tue, 11 Oct 2022 04:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed new song Haye Haye Yeh Majboori release actress looking hot in red saree
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि उर्फी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। उर्फी अपने अजब-गजब लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। फैंस को भी उनका हर अंदाज खूब पसंद आता है। उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं। मगर, इस बार वजह है उनका नया गाना। उर्फी का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही यह तहलका मचा रहा है।



80 साल-80 किस्से: अभिषेक बच्चन के साथ खास बॉन्डिंग साझा करते हैं बिग बी, जानिए पिता-पुत्र के ये दिलचस्प किस्से

Urfi Javed new song Haye Haye Yeh Majboori release actress looking hot in red saree
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने खुद फैंस से यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। गाने में उर्फी का लुक कमाल लग रहा है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहने हुई है। उनके ब्लाउज का डिजाइन बेहद सेक्सी है। गाने में उर्फी लाल साड़ी पहने बारिश में भीगते हुए डांस कर रही हैं।

80 साल-80 किस्से: जब जिंदगी-मौत से लड़ रहे थे अमिताभ, गांधी परिवार की इस हरकत ने रिश्तों में खड़ी की थी दीवार

Urfi Javed new song Haye Haye Yeh Majboori release actress looking hot in red saree
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, 'इस गाने के साथ उर्फी डे सेलिब्रेट कर रही हूं।' बता दें, उर्फी जावेद के नए गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' में श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है। गाने के लीरिक्स राजेश मंथन के हैं। यह दरअसल 70 के दशक में आई फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' का ऑरिजनल गाना है, जिसमें मनोज कुमार और जीनत अमान नजर आई थीं। उस समय इस गाने ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और आज भी इस गाने को खूब पसंद किया जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed new song Haye Haye Yeh Majboori release actress looking hot in red saree
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि उर्फी के फैंस लंबे वक्त से उनके इस गाने का इंतजार कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि उर्फी का ऐसा सिजलिंग अवतार आपने इससे पहले नहीं देखा होगा, जैसा कि इस गाने में नजर आ रहा है। बता दें कि यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। उर्फी की बात करें तो 'बिग बॉस' ओटीटी से अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी ने तमाम टीवी शोज में काम किया है लेकिन इन दिनों को अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 

Mulayam Singh Funeral: पिता के जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिषेक बच्चन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed