पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया प्रेम से तो हर कोई वाकिफ है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ब्लॉग पर जिस तरह वे एक्टिव रहते हैं, उतना तो शायद कोई युवा भी न रह पाए। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच भी अमिताभ इन प्लेटफॉर्मस के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंच ही देते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी कविता पोस्ट की जिस पर चोरी का आरोप लगा है।
अमिताभ बच्चन पर कविता चोरी का आरोप और ब्रांड वैल्यू में प्रियंका चोपड़ा ने मारी बाजी, पांच खबरें
मसूरी में अपनी नई फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान बीमार हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की अगली फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। मिथुन की ये फिल्म चर्चित निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ होगी। हॉरर श्रेणी की इस फिल्म में मिथुन के साथ हिंदी सिनेमा के कई दूसरे नामी सितारे भी नजर आएंगे।
राम गोपाल वर्मा की इस हॉरर फिल्म में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती, साथ नजर आएंगे ये नामी सितारे
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको तो पता ही होगा कि मोशन कैप्चर तकनीक क्या होती है और इससे फिल्में कैसे बनती हैं। और अगर नहीं पता है तो हम बता देते हैं। ये दरअसल किसी जीवित इंसान के हाव भाव पकड़ने की तकनीक है, जिसमें किसी कलाकार के चेहरे और शरीर पर दर्जनों सेंसर लगाकर उसकी मांसपेशियों की हलचल कंप्यूटर पर कैद की जाती है।
ओम राउत ने कार्तिक के तरकश से छोड़ा आयुष्मान पर तीर, मुंबई पहुंची मोशन कैप्चर तकनीक, देखिए वीडियो
सलमान खान की फिल्म 'बागी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पूर्व अभिनेत्री नगमा का जन्म 25 दिसंबर 1970 को हुआ था। हिंदी के अलावा नगमा ने तमिल, तेलूगू, भोजपुरी, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया। हालांकि बाद में नगमा ने फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में अपनी नई पारी शुरू की।
सलमान की इस एक्ट्रेस ने जब सरेआम कर दी थी छेड़छाड़ करने वाले की पिटाई, अब फिल्में छोड़ करती हैं राजनीति
दुनियाभर में नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर रेस में सभी को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे करोड़ों कमाने वाले स्टार्स को प्रियंका ने झटका देते हुए पछाड़ दिया है। फिल्म स्टार्स की ब्रांड वैल्यू तय करने वाली एक कंपनी ने एक दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, ब्रांड वैल्यू के मामले में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से कहीं ज्यादा आगे हैं।
ब्रांड वैल्यू के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख, सलमान और अक्षय को पछाड़ा, लिस्ट में सबसे नीचे हैं कंगना
