मॉडलिंग से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता नंदिश संधु का जन्म 25 दिसंबर 1981 को राजस्थान के धौलपुर में हुआ था। उन्होंने साल 2007 में अपने टीवी करियर की शुरुआत धारावाहिक 'कस्तूरी' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'उतरन' में वीर सिंह का किरदार निभाया और इसी से वह पॉपुलर हो गए। इस धारावाहिक में उनके साथ रश्मि देसाई भी थीं। सेट पर दोनों को प्यार हुआ और फिर वे शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन ये रिश्ता बस कुछ ही दिनों में टूट गया। आखिर क्या हुआ था नंदिश और रश्मि के बीच?
पांच साल भी नहीं टिक पाई थी नंदिश संधू और रश्मि देसाई की शादी, इस वजह से हुआ था तलाक
'उतरन' के सेट पर ही नंदिश संधु और रश्मि देसाई की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे थे। सेट पर करीबियां बढ़ीं और फिर दोनों ने क-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 2012 में उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और फिर शादी कर ली।
नंदिश संधु और रश्मि देसाई की शादी महज चार साल ही चल पाई। रश्मि का दावा था कि उनकी शादी टूटने की वजह नंदीश की कई सारी महिला मित्र थीं। वहीं नंदीश का कहना था कि वे रश्मि के अत्यधिक संवेदनशील व्यवहार से परेशान थे।
कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि रश्मि ने गर्भपात भी कराया था, जिसकी वजह वह टूट गई थीं। इन्हीं सब घटनाओं के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। वहीं दूसरी तरफ नंदिश का नाम मिस इंडिया अंकिता शौरी के साथ भी जोड़ा गया। एक इंटरव्यू में रश्मि ने कहा था कि अगर नंदीश ने हमारे रिश्ते को शत प्रतिशत दिया होता तो कुछ गलत नहीं होता।
गौरतलब है कि नंदिश अब लंबे समय से टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं। वह इन दिनों बॉलीवुड पर ध्यान दे रहे हैं। बीते साल वह फिल्म 'सुपर 30' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के भाई का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वह फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में भी नजर आए थे।
सलमान की इस एक्ट्रेस ने जब सरेआम कर दी थी छेड़छाड़ करने वाले की पिटाई, अब फिल्में छोड़ करती हैं राजनीति
