इस समय तीन हीरोइनें बॉलीवुड पर राज कर रही हैं । इनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल है । अब इन तीनों एक्ट्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । इन तीनों हीरोइनों का नाम दुनिया की मोस्ट एडमायर्ड वुमेन की लिस्ट में शामिल हआ है ।
दुनिया मेंं सबसे ज्यादा पसंद की गईं ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन को नहीं हो रहा यकीन बोल दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट ‘योगोव’ ने एक सर्वे कंडक्ट किया । इसमें 35 देशों के करीब 37 हजार लोगों से उस महिला के बारे में पूछा गया जिसे साल 2018 में खूब पसंद किया गया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे ऊपर 11वां स्थान मिला है ।अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट ‘योगोव’ ने एक सर्वे कंडक्ट किया । इसमें 35 देशों के करीब 37 हजार लोगों से उस महिला के बारे में पूछा गया जिसे साल 2018 में खूब पसंद किया गया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे ऊपर 11वां स्थान मिला है ।
इसके बाद 12वें नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और 13वें नंबर पर दीपिका पादुकोण का नाम है । इतना ही नहीं इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन भी 9वें स्थान पर हैं। उनसे ठीक एक नंबर पहले यानि 8वें नंबर पर पीएम मोदी हैं। बच्चन परिवार के लिए यह लिस्ट जरूर खास है ।
really .. ?? https://t.co/LbuPcwgSpy
इस सर्वे की वुमेन लिस्ट में पहले नंबर पर एंजेलिना जोली, दूसरे पर मिशेल ओबामा और तीसरे पर ओपरा विनफ्रे हैं। जबकि मेल लिस्ट में पहले नंबर पर हैं बिल गेट्स, दूसरे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और तीसरे नंबर पर जैकी चैन हैं ।
जब अमिताभ बच्चन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने हैरानी जताई । इस लिस्ट के लिंक को शेयर करते हुए बिग बी ने ट्वीट पर लिखा, 'क्या यह सच है ।' ऐश्वर्या राय हॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली भारतीय एक्ट्रेस बनी जिन्होंने विदेशी सिनेमा के दरवाजे इंडियन एक्ट्रेसे के लिए खोल दिए ।