फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Curfew: बच्चन परिवार ने ताली-घंटी बजाकर कोरोना योद्धाओं को दी थी सलामी, अब इस वजह से हो रहे ट्रोल

Mon, 23 Mar 2020 01:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Janta Curfew News: Amitabh Bachchan Clapping Video users troll Ask was dress code white
जनता कर्फ्यू: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान सभी देशवासियों ने इसमें पूरा साथ दिया। शाम पांच बजे उन सभी कोरोना के योद्धाओं को थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर सलाम किया गया। बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरे परिवार के साथ उन योद्धाओं का अभिवादन किया।

Janta Curfew News: Amitabh Bachchan Clapping Video users troll Ask was dress code white
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा घर की छत आए। सभी छत पर खड़े होकर ताली और घंटी बजाते दिखे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जहां कुछ लोग बच्चन परिवार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

Janta Curfew News: Amitabh Bachchan Clapping Video users troll Ask was dress code white
जनता कर्फ्यू: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस दौरान बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। सफेद कपड़ों को लेकर ही कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'आप सबने सफेद रंग के कपड़े क्यों पहने हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Janta Curfew News: Amitabh Bachchan Clapping Video users troll Ask was dress code white
जनता कर्फ्यू: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा- 'माफ करिएगा, बच्चन परिवार के सभी लोग हमेशा सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं? ना ही शिकायत है और ना ही आलोचना। बस जानना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Janta Curfew News: Amitabh Bachchan Clapping Video users troll Ask was dress code white
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- 'सोशल डिस्टेंस को भूल गए। अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने सफेद कपड़े क्यों पहने हैं? क्या ये कोई ड्रेस कोड है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed