फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अमिताभ बच्चन ने परिवार संग लगवाया कोविड-19 का टीका, ब्लॉग पर दी जानकारी

Fri, 02 Apr 2021 09:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 02 Apr 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and His Family Gets COVID-19 Vaccine Shot
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। बच्चन (78) ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है।

Amitabh Bachchan and His Family Gets COVID-19 Vaccine Shot
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बिग बी ने लिखा, ‘‘ टीका लगवा लिया.... सब ठीक है.... परिवार और कर्मचारियों की कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई थी....आज उसकी रिपोर्ट आई... संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है....इसलिए आज टीका लगवा लिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया है...वह शूटिंग पर है और लौटने पर जल्द ही टीका लगवा लेगा। ’’

Amitabh Bachchan and His Family Gets COVID-19 Vaccine Shot
अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

अभिनेता ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की। अभिषेक बच्चन इन दिनों आगरा में फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बहू एश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती अराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and His Family Gets COVID-19 Vaccine Shot
हेमा मालिनी, जॉनी लीवर - फोटो : Twitter

इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जीतेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कई फिल्मी सितारे कोविड-19 रोधी टीके लगावा चुके हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and His Family Gets COVID-19 Vaccine Shot
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसमें ब्रह्मास्त्र, चेहरे, झुंड, मेडे जैसी फिल्में शामिल हैं। मेडे फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed