सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sasural Simar Ka 2: छोटे परदे पर फिर लौटेगी सिमर, इस अभिनेत्री को मिला कालजयी किरदार निभाने का मौका

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 02 Apr 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Radhika Muthukumar to play the female lead in Sasural Simar Ka 2, here all tou need to know
राधिका मुथुकुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक बनाने वालों ने भी ओटीटी से प्रेरणा लेकर इनके नए सीजन बनाने शुरू कर दिए हैं। धारावाहिकों ‘घर जमाई’ और ‘कुबूल है’ के दूसरे सीजन का प्रसारण शुरू हो चुका है और अब बारी है एक और चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ के दूसरे सीजन की। जी हां, सात साल तक लगातार चलते रहे इस धारावाहिक का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार सिमर का रोल करने के लिए मौका मिला है एक बहुत ही खूबसूरत, धीर और गंभीर अभिनेत्री को।

Trending Videos
Radhika Muthukumar to play the female lead in Sasural Simar Ka 2, here all tou need to know
राधिका मुथुकुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के कालजयी धारावाहिकों में शुमार रहा सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ पूरे देश में हिंदी धारावाहिक पसंद करने वालों का पसंदीदा धारावाहिक रहा है। इसकी कहानी ने तमाम किरदारों को घर घर में प्रसिद्धि दिलाई और लोगों ने इसके कलाकारों से भी रिश्ता जोड़ना शुरू कर दिया। अपनी इसी शोहरत के एहसास को फिर से लोगों के बीच जगाने यह धारावाहिक नए साल में नए रंग रूप के साथ लौट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Muthukumar to play the female lead in Sasural Simar Ka 2, here all tou need to know
राधिका मुथुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ के दूसरे सीजन में दीपिका कक्कड़ तो होंगी लेकिन उनके साथ इस कहानी में कई नए पात्र भी जुड़ने जा रहे हैं। धारावाहिक लिखने वालों ने इसकी कहानी को नए समय और नए समाज के हिसाब से नए तेवर दिए हैं। अपने परिवार में सबसे छोटी बहन सिमर हमेशा अपने घर के दूसरे सदस्यों की छाया में ही रही है। पर इस बार कहानी का कलेवर भी बदलने वाला है और इस बार सिमर का लीड रोल करने के लिए परदे पर जिस अदाकारा को मौका मिला है, उनका नाम है राधिका मुथुकुमार।

Radhika Muthukumar to play the female lead in Sasural Simar Ka 2, here all tou need to know
राधिका मुथुकुमार - फोटो : Instagram

अपने करियर के इस सबसे बड़े मौके के बारे में बात करते हुए राधिका मुथुकुमार कहती हैं, ‘बहुत कम होता है कि किसी कलाकार को पहले से स्थापित और प्रशंसित चरित्र को निभाने का मौका मिले। सिमर जैसे जिस किरदार को लोगों ने बेपहनाह मोहब्बत पहले ही दे दी हो, उसे नए सिरे से निभाना बहुत चुनौती भरा होता है। सिर्फ इस किरदार का नाम ही लोगों में पुरानी यादें जगाने के लिए काफी होता है। इस किरदार के तमाम किस्से लोगों को याद हैं और इसका करिश्माई स्वरूप सबके मन को छू जाता है।’

विज्ञापन
Radhika Muthukumar to play the female lead in Sasural Simar Ka 2, here all tou need to know
राधिका मुथुकुमार - फोटो : Instagram

हाल ही में धारावाहिक ‘क्या हाल, मि. पांचाल’ में दिखीं राधिका को इस बात की खुशी है कि उन्हें छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक को निभाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ये नेक्स्ट जेनेरशन सिमर अपने साथ अनेक नए किरदार ला रही है। लेकिन, दीपिका कक्कड़ के साथ काम करने का अनुभव इनमें सबसे अनोखा है। राधिका ने उम्मीद जताई कि दर्शक धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ के दूसरे सीजन को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना वह पहले को दे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed