कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा आज घर-घर में लोकप्रिय हैं। लोगों के चेहरे पर हंसी और चहक लाने वाले कपिल शर्मा आज भले ही बड़े स्टार बन चुके हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें काम के लिए बहुत धक्के खाने पड़ते थे। कपिल शर्मा से कॉमेडी का किंग बनने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि बेहद मुश्किलों से भरा था। लेकिन उन्होंने भी दृढ़ निश्चय कर लिया था कि किसी भी हालात में अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ेंगे। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कपिल को अपने सपने साकार करने के लिए किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
2 of 8
kapil sharma
- फोटो : instagram/kapil sharma
कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जब कपिल शर्मा 23 साल के थे, तब उनके पिता का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया। कपिल के पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और मां एक साधारण हाउस वाइफ थीं। उस वक्त उनका घर रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक पंजाब में हुआ करता था। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी कपिल के कंधों पर आ गई।
3 of 8
kapil sharma
- फोटो : instagram/kapil sharma
हालांकि, पिता की मौत के बाद पुलिस में उनकी जगह कपिल को नौकरी मिल रही थी, लेकिन उनकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। अलबत्ता कपिल ने उस नौकरी को लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वो नौकरी उनके बड़े भाई को मिल गई। घर की जिम्मेदारी के लिए कपिल ने पीसीओ में नौकरी की। किसी तरह ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले आए।
4 of 8
Kapil Sharma vanity van
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल ने पंजाबी चैनल एमएच वन के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रओ' से अपने करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली तो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से। इस शो के 3 सीजन के लिए कपिल ने अमृतसर में ऑडिशन दिया था, लेकिन वहां वो रिजेक्ट हो गए। फिर ऑडिशन देने के लिए वो दिल्ली गए और वहां से कपिल का सेलेक्शन हो गया।
5 of 8
Kapil Sharma with Mother
- फोटो : twitter
साल 2007 में कॉमेडी शो ‘लाफ्टर चैलेंज’ के विजेता बनने के बाद कपिल के जीवन में एक टर्निंग पॉइंट आया। यह वही समय था जब कपिल की बहन की शादी तय होने जा रही थी और उनके पास बहन की सगाई रिंग तक खरीदने के पैसे नहीं थे। ‘लाफ्टर चैलेंज’ शो से जीती रकम से ही उन्होंने अपनी बहन की शादी की थी।