{"_id":"606596f09927485e4e71f0fb","slug":"kapil-sharma-birthday-know-about-luxurious-lifestyle-of-the-comedy-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे कपिल शर्मा, आज हैं दो आलीशान घरों और महंगी गाड़ियों के मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे कपिल शर्मा, आज हैं दो आलीशान घरों और महंगी गाड़ियों के मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
किसी के चेहरे पर खुशी लाना बेहद कठिन काम है लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो इस काम को बखूबी कर रहे हैं। जिनमें से एक हैं मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। उनका द कपिल शर्मा शो टीवी के लोकप्रिय शो में से एक रहा है। इस शो से वे इतने मशहूर हो गए हैं कि आज उनकी गिनती टीवी के सबसे बड़े और महंगे कॉमेडियन के रूप में की जाती है। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि उनके पसंदीदा कपिल एक बेहद ही आलिशान जिंदगी जीते हैं, आइए जानते हैं किन महंगी चीजों के मालिक हैं कपिल शर्मा...
Trending Videos
2 of 6
कपिल शर्मा का पंजाब वाला घर
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं, और उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। कभी लोकल ट्रेन में सफर करने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कपिल के पास बीएमडब्लू और ऑडी जैसी शानदार कारें हैं, वहीं मुंबई में आलीशान फ्लैट और पंजाब में फॉर्म हाउस भी है। कपिल शर्मा के पास मुंबई में अपना एक ऑफिस स्पेस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मुंबई स्थित कपिल शर्मा का घर
- फोटो : Instagram
कपिल का घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में है। जहां वो अपनी पत्नी, बच्चों और मां के साथ रहते हैं। वो अपने अपार्टमेंट से तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। उनकी बालकनी में पेड़ पौधे लगे हुए हैं और ग्लास का पैनेल बना है। उनके इस घर की कीमत करीब 15 करोड़ है।
4 of 6
कपिल शर्मा का पंजाब वाला घर
- फोटो : Instagram
कपिल शर्मा के पास मुंबई के अलावा पंजाब में भी कई प्रॉपर्टी हैं। पंजाब में उनका एक आलीशान बंगला है। मुंबई से वक्त मिलने पर कपिल अपने घर जाते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कारों के काफिले में लग्जरी कार हैं। ऐसी ही एक एसयूवी कार है Volvo XC90. बाजार में इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा अक्सर अपनी मर्सिडीज बेंज से आते जाते रहते हैं। उनके पास Mercedes Benz S350 CDI कार है। इसकी कीमत लगभग 1.19 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X