फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के पास हैं 10 लाख रुपए के पेन और 36 करोड़ के गहने, पूरी संपत्ति जान सिर चकरा जाएगा

Sun, 11 Mar 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan property declared
अमिताभ बच्चन

75 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने स्टारडम के मामले में तीनों खान को पीछे छोड़ रखा है। आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें शहंशाह के नाम से जाना जाता है। बिग बी लगातार फिल्मों में बने हुए हैं। जबकि नए हीरो-हीरोइन काम के लिए तरस रहे हैं। इस समय हर बड़ा स्टार अमिताभ के साथ काम करना चाहता है।

amitabh bachchan and jaya bachchan property declared
अमिताभ बच्चन

अमिताभ के फैंस के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि इतने बड़े स्टार के पास कितनी संपत्ति होगी। तो हम आपको बता दें कि  इस बात का खुलासा भी हो गया है। शुक्रवार को जया बच्चन ने राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया।

amitabh bachchan and jaya bachchan property declared
अमिताभ बच्चन

नामांकन के दौरान जया की ओर से दाखिल शपथपत्र में बच्चन परिवार की संपत्ति का विवरण भी दिया गया है। इसके मुताबिक, जया और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 10.01 अरब रुपए की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan property declared
अमिताभ बच्चन

खबरों के मुताबिक, पिछले 6 साल में अमिताभ और जया की संपत्ति डबल हो गई है। 2012 में अमिताभ और जया की संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपए थी। इस साल प्रॉपर्टी 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है।

विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan property declared
अमिताभ बच्चन

शपथ पत्र के मुताबिक, कपल के पास 460 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। वहीं चल संपत्ति 540 करोड़ रुपए है। दोनों के कई देशों के कई बैकों में अकाउंट हैं जिसमें करोड़ों रुपए जमा हैं। ज्वैलरी के मामले में अमिताभ, जया से आगे निकल गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed