फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉन-3: शाहरुख खान की फिल्म में नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, सारी अहम जानकारियां LEAK

Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Will Not Work In Shah Rukh Khan Starrer Film Don 3
Don 2

शाहरुख खान और डॉन सीरीज के फैन्स के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने सीरीज की तीसरी फिल्म 'डॉन-3' पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्हें यह जानकर तकलीफ जरूर हो सकती है कि इस सुपरहिट फ्रैंचाइज की तीसरी किश्त में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नहीं दिखेगी। फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

Priyanka Chopra Will Not Work In Shah Rukh Khan Starrer Film Don 3
shah rukh priyanka

खबर है कि फिल्म 'डॉन-3' में प्रियंका चोपड़ा की जगह किसी नए चेहरे को कास्ट किया जाएगा। इसकी शूटिंग दुबई और अबु धाबी में होगी। वहीं, फरहान अख्तर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन करेंगे। रितोश सिधवानी ही इसे प्रोड्यूज करेंगे।

Priyanka Chopra Will Not Work In Shah Rukh Khan Starrer Film Don 3
Shah Rukh Khan

रितेश सिधवानी ने बताया है कि फिल्म 'डॉन-3' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। बता दें कि उन्होंने अपने दोस्त फरहान अख्तर के साथ मिलकर फिल्म ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ का निर्माण किया था। डॉन सीरीज की इन दोनों फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Will Not Work In Shah Rukh Khan Starrer Film Don 3
shah rukh priyanka

'डॉन-3' में प्रियंका चोपड़ा को ना लिए जाने के पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहला कारण यह है कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिलहाल हॉलीवुड करियर पर फोकस कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के शाहरुख खान के इस फिल्म में ना होने की दूसरी वजह गौरी खान हैं। बता दें कि फिल्म 'डॉन-2' के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। तब गौरी खान ने शाहरुख खान के सामने शर्त रखी थी कि वह आइंदा कभी भी प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Will Not Work In Shah Rukh Khan Starrer Film Don 3
Shah rukh Khan

शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आनंद एल राय की इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही शाहरुख 'डॉन-3' की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। इसके अलावा 'किंग खान' के पास एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक का भी ऑफर है। हालांकि, फिलहाल उनके इस बायोपिक में काम करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि पहले इस फिल्म को आमिर खान करने वाले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed