सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड फिल्मों, गानों और अभिनेताओं की भी सराहना करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तारीफों के पुल बांधे हैं।
अमिताभ बच्चन ने की बॉलीवुड 'कुड़ियों' की सराहना, 'अंग्रेजी मीडियम' का गाना आया बिग बी को पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म अंग्रेजी मीडियम का एक गाना 'कुड़ी नू नचने दे' रिलीज हुआ है। इस गाने में बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां जैसे कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी, राधिका मदान दिखाई दे रही हैं। ये गाना महिलाओं पर केन्द्रित है। इस गाने में सभी अभिनेत्रियों की अमिताभ ने तारीफ की है।
अमिताभ ने एक ट्वीट के माध्यम से इस गाने की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में इस गाने की लिंक साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'बाहर मौजूद सभी महिलाएं आत्मविश्वास से भरपूर रहिये, चमकिये और नृत्य करिये क्योंकि मंच आपका खुद का है।' इसके अलावा अमिताभ ने इस ट्वीट में इरफान के लिए भी खास संदेश लिखा है। अमिताभ ने लिखा, 'शुभकामनाएं इरफान... आप वाकई एक बेहतरीन कलाकार हैं।'
T 3459 - Link: https://t.co/SRdjJwVAWo
To all the women out there - stay confident, shine on & dance cause YOU own the stage!#KudiNuNachneDe out now #AngreziMedium @Irrfank #DineshVijan #HomiAdajania @MaddockFilms
.. and all the best Irfan .. you are such a superior artist
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कुछ दिन पहले ही इस गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने को महिलाओं पर केन्द्रित रखा गया है। गाने में हिंदी सिनेमा की आठ नामचीन अभिनेत्रियां हैं जो एक साथ इस गाने में नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं 'कुड़ी नू नचने दे'। इस गाने को खास तौर पर फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के प्रचार के लिए बनाया गया है।
बता दें कि 'अंग्रेजी मीडियम' के मुख्य कलाकार इरफान खान इन दिनों अपना इलाज करा रहे हैं और फिल्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से हिस्सेदारी नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म को अपना समर्थन देने के लिए हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां पहली बार अप्रत्याशित रूप से एक साथ आई हैं। फिल्म में इरफान के अलावा करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।