अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। सोमवार शाम को उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकर्स ने अमिताभ की प्रोफाइल पिक्चर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। अब उनका ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया है।
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए अच्छी खबर, ट्विटर अकाउंट रिकवर होते ही सबसे पहले किया ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैकर्स ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया था और उसमें लव पाकिस्तान लिख दिया। ट्विटर अकाउंट के रिकवर होने के साथ ही अमिताभ बच्चन का अकाउंट फिर से पहले जैसा दिखने लगा है। अमिताभ अपने फैंस से कनेक्ट हो गए हैं और उनके सवालों का जवाब देते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने दो ट्वीट भी किए।
मंगलवार की सुबह ट्विटर अकाउंट के ठीक होते ही अमिताभ बच्चन ने पहला ट्वीट किया-
T 3191 -
'सिर्फ शब्दों से न करना,
किसी के वजूद की पहचान
हर कोई, उतना कह नही पाता
जितना समझता और महसूस करता है'
सिर्फ शब्दों से न करना,
किसी के वजूद की पहचान
हर कोई , उतना कह नही पाता
जितना समझता और महसूस करता है...
"express not just in words the existence of one ; not everyone has the capability to say what they understand and feel " ~ ab pic.twitter.com/HuyBdpTD7j
'जी जीवन का यही सत्य है, स्वीकार करो
अशुद्धता से परे उसका बहिष्कार करो'
जी जीवन का यही सत्य है ; स्वीकार करो
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 11, 2019
अशुधता से परे उसका बहिष्कार करो https://t.co/3EkLA0HlA6
बता दें कि अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने लिखा था- 'ये पूरी दूनिया के लिए एक जरूरी संदेश है। हम टर्किश फुटबॉलर के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैए की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं। हम बता दें कि एक बड़ा साइबर अटैक होने वाला है।'