फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विज्ञापनों की दुनिया के भी शहंशाह बने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार को धकेला इस नंबर पर

Sat, 09 May 2020 07:31 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan became emperor of the advertisements world Akshay Kumar to this number
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन खुलने के बाद मुंबई में शूटिंग के जो नियम बन रहे हैं, उसके मुताबिक 77 साल के अमिताभ बच्चन को तीन महीने तक शायद किसी स्टूडियो में जाकर शूटिंग करने का मौका न मिले। उनकी तमाम फिल्मों में से भी इस साल कौन सी थिएटर में रिलीज होगी और कौन सी सीधे ओटीटी पर आ धमकेगी, किसी को कुछ नहीं पता लेकिन हम आपको देते हैं पते की वो जानकारी जिसके मुताबिक अमिताभ बच्चन इस समय देश में सबसे ज्यादा विज्ञापन करने वाली हस्ती बन चुके हैं।

Amitabh Bachchan became emperor of the advertisements world Akshay Kumar to this number
विराट कोहली और कपिल देव - फोटो : ट्विटर

वैसे तो इन दिनों विज्ञापनों की दुनिया में महिलाओं ने सबसे आगे का मोर्चा संभाल रखा है। टीवी पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का विश्लेषण करके रेटिंग निकालने वाली कंपनी टैम ने बताया है कि अभिनेत्रियों ने साल की पहली तिमाही में विज्ञापनों में काम करने के मामले में हिंदी सिनेमा के पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है और दोनों ने मिलकर टीवी पर दिखाए जाने वाले कुल विज्ञापनों के 83 फीसदी पर कब्जा कर लिया है। कोहली, धोनी, कपिल देव सब बाकी के 17 फीसदी विज्ञापनों में गिने जाने को छूट गए हैं।

Amitabh Bachchan became emperor of the advertisements world Akshay Kumar to this number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

इन 83 फीसदी विज्ञापनों में से 45 फीसदी विज्ञापनों में फिल्मों की महिला कलाकारों ने काम किया है जबकि बाकी बचे 38 फीसदी विज्ञापन पुरुष कलाकारों पर फिल्माए गए हैं। सिनेमा के कलाकारों पर फिल्माए गए विज्ञापनों के टीवी पर दिखाए गए समय में पिछले कुछ साल से लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2018 की पहली तिमाही में फिल्मी हस्तियों पर फिल्माए गए विज्ञापनों का समय जितना था, वर्ष 2019 में उसी समय में इसमें सात फीसदी की वृद्धि हुई और 2020 में ये इजाफा नौ फीसदी तक आ पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan became emperor of the advertisements world Akshay Kumar to this number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

टीवी के विज्ञापनों में फिल्मी कलाकारों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा यानी 23 फीसदी सजने, संवरने और साफ सफाई रखने वाले सामानों को बेचने में होता है। दूसरे नंबर पर बारी आती है खाने-पीने की वस्तुओं के विज्ञापन की जिनका हिस्सा 20 फीसदी के लगभग है। बालों की देखरेख  करने वाले उत्पादों के विज्ञापन के लिए भी नौ फीसदी फिल्मी सितारों का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan became emperor of the advertisements world Akshay Kumar to this number
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल

विज्ञापनों की संख्या की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा 20 विज्ञापन वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। 19 विज्ञापन के साथ दूसरा नंबर रणवीर सिंह का है। विराट कोहली 18 विज्ञापनों के साथ तीसरे नंबर हैं। अक्षय कुमार और आलिया भट्ट दोनों 15-15 विज्ञापनों के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।

राजामौली ने बदली फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख, बढ़ा दिया दर्शकों का इंतजार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed