फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: परिवार में उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ ने किया हैरान, पोस्ट कर मांगी सुख-शांति की भिक्षा

Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
सार

बच्चन परिवार में मची उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने हैरान करने वाला पोस्ट साझा किया है। इसमें बिग बी को सुख-शांति की भिक्षा मांगते देखा गया है। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan beg for happiness and peace amid abhishek aishwarya rai divorce rumours
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक के बाद एक क्रिप्टिक नोट लिखते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी को कई दफा अपनी पोस्ट से लोगों को हैरान करते देखा जा चुका है। मंगलवार को, अमिताभ ने अपने एक्स पर एक नई पोस्ट साझा की, जिसमें उन्हें शांति और खुशी की भिक्षा मांगते देखा गया है। 

Amitabh Bachchan beg for happiness and peace amid abhishek aishwarya rai divorce rumours
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने साझा की नई पोस्ट

पिछले कुछ हफ्तों से, अमिताभ बच्चन अपनी पोस्ट के जरिए निंदा करने वालों और गपशप करने वालों पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिग बी ने अपने नए ट्वीट में लिखा, 'T 5218(i)- संक्षेप, आदर सम्मन की क्षेप, हीन ही समीक्षा, सुख शांति रहने की भिक्षा, सुनो, कम बोलो।'

Amitabh Bachchan beg for happiness and peace amid abhishek aishwarya rai divorce rumours
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने जताया ऐश्वर्या का आभार

एक हालिया इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मेरे घर में, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बाहर जाने और फिल्में बनाने का मौका मिलता है, लेकिन मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan beg for happiness and peace amid abhishek aishwarya rai divorce rumours
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

तलाक की अटकलों के बीच साथ दिखा जोड़ा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपने अलगाव की अटकलों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि, बीते दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों कैमरों में मुस्कान के साथ पोज भी देते देखे गए। दोनों अभिनेत्री की मां बृंदा राय के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसकी तस्वीरें फिल्म निर्माता अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं। 

Mahira Khan: शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोर रहीं माहिरा खान? अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर किया पलटवार

विज्ञापन
Amitabh Bachchan beg for happiness and peace amid abhishek aishwarya rai divorce rumours
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

17 साल से साथ हैं ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तस्वीरें खिंचवाते समय मुस्कुरा रहे थे, जिसे अभिनेत्री आयशा जुल्का ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, की शादी को 17 साल से अधिक समय हो गया है। दोनों बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता हैं। 

 

Pushpa 2 Box Office Report Day 6: पुष्पा 2 की कमाई में बड़ी गिरावट, पहले दिन के मुकाबले रहा एक चौथाई कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed