फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी

Tue, 11 Oct 2022 02:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 11 Oct 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B pairing with new star deepika padukone rashmika mandanna abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जहां कई लोग रिटायरमेंट लेकर आराम फरमाते हैं, तो अभिनेता आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बी आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम अभिनेता की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आज के जमाने के सितारों के साथ वह नजर आए हैं और उनकी जोड़ी को पसंद किया गया।

Amitabh Bachchan Birthday Big B pairing with new star deepika padukone rashmika mandanna abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना
हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में वह नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए हैं। रश्मिका फिल्म में अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी अपने पिता से रीति-रिवाजों को लेकर अनबन होती है। लेकिन फिल्म में दोनों को बाप-बेटी के रूप में काफी पसंद किया गया है।

Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मात्र इतने रुपये में देख सकेंगे ‘गुडबाय’

Amitabh Bachchan Birthday Big B pairing with new star deepika padukone rashmika mandanna abhishek bachchan
पीकू - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
'पीकू' में दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बाप-बेटी की भूमिका निभाते दोनों कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, फिल्म की कहानी के साथ ही इनके अभिनय को भी काफी पसंद किया गया था। सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में आई थी। 

Amitabh Bachchan: 22 साल पहले मैडम तुसाद में लगा था बिग बी का मोम का पुतला, आज भी बढ़ा रहे म्यूजियम की सुंदरता


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B pairing with new star deepika padukone rashmika mandanna abhishek bachchan
पा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
'पा' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें रियल लाइफ बाप-बेटे के जोड़ी साथ दिखाई दी थी लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के औरो का किरदार निभाया था, जिसे प्रोजेरिया नाम की बीमारी थी। वहीं अभिषेक ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं, मां के किरदार में विद्या बालन नजर आई थीं। 

Amitabh Bachchan: ‘शहंशाह’ बनने से पहले कोयले की खान में नौकरी करते थे अमिताभ, आज भी है कोलकाता से गहरा नाता


 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B pairing with new star deepika padukone rashmika mandanna abhishek bachchan
गुलाबो सिताबो - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना
अमिताभ बच्चन आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। सुजित सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ मकान मालिक और आयुष्मान किराएदार बने थे और दोनों के बीच होती नोंकझोक को लोगों ने पसंद किया था। 


Amitabh Bachchan: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed