सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस मंगलवार यानी 11 अक्तूबर को 80 साल के हो जाएंगे। फैंस उनके जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच सोनी टीवी ने भी बिग के जन्मदिन को खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। बर्थडे वाले दिन केबीसी में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले हैं। इस दौरान जया और अभिषेक बिग बी के बारे में बहुत सी बातें लोगों के साथ साझा करते नजर आएंगे।
KBC 14: 'केबीसी' के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- यह दिन मैं कभी भूल नहीं सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोनी टीवी इस एपिसोड से कई क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में अमिताभ मजाक मस्ती के साथ भावुक होते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अभिषेक पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे जब वह एक फिल्म के लिए वह स्क्रीनटेस्ट देने गए थे तब उनके पिता ने उनकी नर्वसनेस को कम किया था।
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा की कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
इसके अलावा एक वीडियो में जया उनसे पूछती दिख रही हैं कि अगर आपके पास टाइम मशीन होती तो आप कौन से साल में वापस जाना चाहते। अमिताभ जया की बात का जवाब देने के दौरान भावुक हो जाते हैं और रुमाल से अपने आंसू पोछते दिखते हैं। कौन सी बात बताते हुए अमिताभ शो में भावुक हो गए? ऐसा क्या है जो आज तक बिग बी ने किसी को नहीं बताया? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए आपको मंगलवार को केबीसी का एपिसोड देखना पड़ेगा।
Naye zamaane ke saath apna safar tay karne waale @SrBachchan ji ki bhi aankhon mein basa hai yaadon ka puraana ghar! 🥺
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, kal raat 9 baje, sirf Sony par.#KBC2022 #JayaBachchan@juniorbachchan pic.twitter.com/VmPfwFj2m8
Siddhant Chaturvedi: भरी महफिल सिद्धांत ने खोल दी कटरीना की पोल, सुनाया शूटिंग के दौरान चीटिंग का ये किस्सा
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के पिता के रोल में हैं। यह एक फैमिली ड्रामा है। उनके अपकिमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो बिग बी जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अनुपम खेर और बमन ईरानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल