फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: क्या अभिनय और 'केबीसी' से संन्यास ले रहे हैं बिग बी? वायरल ट्वीट पर चुप्पी तोड़ बताया सच

Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट पर रिटायरमेंट की अफवाहों पर सफाई देते हुए अपने क्रिप्टिक ट्वीट 'जाने का समय आ गया' के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan break silence on his tweet Time to go reveals will he take Retirement From Acting and KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक रहस्यमयी ट्वीट करके अपने प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी थी, जिसमें लिखा था, 'अब जाने का समय आ गया है।' इस पोस्ट को लेकर कई अटकलें लगाई गईं। कई लोगों ने सोचा कि क्या मेगास्टार फिल्मों और 'कौन बनेगा करोड़पति' से रिटायरमेंट ले रहे हैं। वहीं, कई फैंस को डर था कि यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित हो सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस चिंता जाहिर कर रहे थे।

Amitabh Bachchan break silence on his tweet Time to go reveals will he take Retirement From Acting and KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बी ने दिया जवाब
एक्स और इंस्टाग्राम पर फैंस ने बिग बी से सवाल पूछे और उनसे अपने बयान पर सफाई देने की मांग की। सस्पेंस तब चरम पर पहुंच गया, जब सभी को खुद सुपरस्टार से स्पष्टीकरण का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के नए एपिसोड में आखिरकार रहस्य सुलझ गया, जहां अमिताभ बच्चन ने सीधे अटकलों के बारे में बात की।

Amitabh Bachchan break silence on his tweet Time to go reveals will he take Retirement From Acting and KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

शो का नया प्रोमो जारी
शो के निर्माताओं ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें मेगास्टार ने एक प्रशंसक के डांस करने के अनुरोध का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिससे एक हल्की-फुल्की बातचीत का माहौल बन गया। जब एक प्रतियोगी ने मजाक में उनसे अपने मूव्स दिखाने के लिए कहा तो बिग बी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कौन नाचेगा? अरे भाई साहब नाचने के लिए यहां नहीं रखा है हमको'। बिग बी के इस जवाब ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan break silence on his tweet Time to go reveals will he take Retirement From Acting and KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

ट्वीट पर दर्शकों ने पूछा सवाल
जल्द ही चर्चा उनके ट्वीट पर आ गई, जिसमें एक अन्य प्रशंसक ने पूछा कि 'समय आ गया है' से उनका क्या मतलब है। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर बच्चन ने हंसते हुए जवाब दिया, 'उसमें एक लाइन थी, जाने का समय है... तो उसमें कुछ गड़बड़ है क्या?' उनके सहज जवाब ने माहौल तनाव मुक्त कर दिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan break silence on his tweet Time to go reveals will he take Retirement From Acting and KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

बिग बी लगाया अफवाहों पर विराम
एक अन्य दर्शक ने उत्सुकता से पूछा, 'कहां जाना हैं?' जिस पर बिग बी ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया, 'जाने का समय आ गया है मतलब...' इससे पहले कि वह अपना वाक्य पूरा कर पाते पूरा स्टूडियो एक साथ गूंज उठा और कहने लगा, 'आप यहां से कहीं नहीं जा सकते।' आखिरकार, सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बिग बी समझाया, 'अरे भाई साहब, हमको काम पर जाने का समय आ गया है…गजब बात करते हो यार। रात को जब दो बजे यहां से छुट्टी मिलती है तो घर पहुंचते-पहुंचते एक-दो बज जाते हैं। वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई तो वो वहीं तक रह गया... जाने का वक्त और हम सो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed