{"_id":"5cab2d13bdec221473375358","slug":"amitabh-bachchan-brother-ajitabh-bachchan-royal-lifestyle-know-about-him-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के 50 साल के करियर में कभी नहीं सुना होगा भाई अजिताभ के बारे में, देश-विदेश में है इनका रुतबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के 50 साल के करियर में कभी नहीं सुना होगा भाई अजिताभ के बारे में, देश-विदेश में है इनका रुतबा
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का शहंशाह कहा जाता है । बिग बी को बॉलीवुड में 50 साल हो गए हैं । वो पहले ऐसे एक्टर हैं जो इतने सालों फिल्मों में काम कर रहे हैं । इन 50 सालों के बीच आपने कभी अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन के बारे में नहीं सुना होगा । इसलिए आज हम आपको अजिताभ के बारे में बताते हैं । अजिताभा अपने बड़े भाई अमिताभ से 5 साल छोटे हैं।
2 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ अन्य सेलेब्रिटीज के भाई-बहन से थोड़े अलग हैं जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं आखिर कहां हैं अजिताभ और इन दिनों क्या कर रहे हैं। 72 साल के अजिताभ बच्चन भारत के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इससे पहले वो 15 साल तक लंदन में रहकर बिजनेस करते थे।
3 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ की शादी रमोला से हुई है। जो एक बिजनेस वुमेन और सोशलाइट हैं। लंदन में उन्हें पार्टियों की शान कहा जाता था। साल 2007 में जब उनकी मां तेजी बच्चन का निधन हो गया, इसके बाद वो भारत आकर शिफ्ट हो गए। अजिताभ और रमोला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ajitabh bachchan
बेटा भीम और तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता और नैना हैं। नैना ने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी की थी। भीम पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और न्यूयॉर्क में रहते थे। कुछ साल पहले ही वो इंडिया शिफ्ट हुए हैं। वहीं बेटी नम्रता एक आर्टिस्ट हैं। वो मुंबई और दिल्ली में अपनी पेंटिंग्स की एग्जिबीशन लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ का पूरा परिवार लाइम लाइट से दूर रहता है। अमिताभ और अजिताभ सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे। दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। लेकिन दोनों में बेहद प्यार और दोस्ती का रिश्ता है। कमाई की बात करें तो अजिताभ भी अमिताभ से पीछे नहीं हैं। लंदन में रहकर उन्होंने खूब नाम और पैसा कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।