{"_id":"5ccbefacbdec2207826dc520","slug":"amitabh-bachchan-bungalow-prateeksha-compound-wall-like-to-raze-by-bmc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के फैंस को निराश करेगी ये खबर, बंगले पर चल सकता है बुलडोजर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के फैंस को निराश करेगी ये खबर, बंगले पर चल सकता है बुलडोजर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बंगला मुंबई की शान बन गई है। जब भी कोई मुंबई आता है तो उसकी चाहत होती है कि वह एक बार बिग बी के घर की झलक बाहर से जरूर देख लें। अगर आप भी यही चाहत रखते हैं तो शायद यह खबर आपको थोड़ी निराश कर सकती है। खबरों की मानों तो बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का हथौड़ा अमिताभ बच्चन के बंगले पर चल सकता है।
कहा जा रहा है कि बिग बी के 'प्रतीक्षा' बंगले की कंपाउंड वॉल को अधिकारी जल्द ही तोड़ सकते हैं। यह मामला एक साल पुराना है। दरअसल, जुहू के संत ज्ञानेश्वर मार्ग पर अमिताभ बच्चन का 'प्रतीक्षा' बंगला मौजूद है। इस मार्ग की अभी चौड़ाई 45 फीट है। साल भर पहले इस मार्ग को मनपा ने 60 फीट चौड़ा करने का फैसला लिया था। उस वक्त एक बिग बी के अलावा कई उद्योगपतियों को मनपा प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया था।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : twitter
मनपा के नोटिस पर सत्यमूर्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका की वजह से उस वक्त मार्ग को चौड़ा करने का काम रुक गया था। अब हाईकोर्ट ने सत्यमूर्ति की याचिका पर स्थगन का आदेश देने से इनकार कर दिया है। स्थगन का आदेश देने से इनकार करने के बाद मनपा प्रशासन ने फिर से सड़क को चौड़ा करने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh and aishwarya
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक अमिताभ बच्चन की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सत्यमूर्ति के बंगले की दीवार तोड़ दी गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बिग बी के बंगले पर भी जल्द ही हथौड़ा चल सकता है। आपको बता दें, यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई स्टार इस तरह से मुश्किल में फंसा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस तरह की मुसीबत का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में दफ्तर और उसी के पास बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर यह नोटिस भेजा था। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर मीका सिंह को ओशीनारी स्थित डीएलएच एन्क्लेव में अपने फ्लैट पर अवैध निर्माण कराने पर नोटिस जारी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।