{"_id":"6051b09b099b6e1ff56684eb","slug":"amitabh-bachchan-daughter-shweta-bachchan-birthday-special-know-her-profession-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चन परिवार की बेटी होकर भी ग्लैमर जगत से दूर रहीं श्वेता, जानें क्या काम करती हैं बिग बी की लाडली?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चन परिवार की बेटी होकर भी ग्लैमर जगत से दूर रहीं श्वेता, जानें क्या काम करती हैं बिग बी की लाडली?
अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिल्म जगत से जुड़ा हुआ है। बिग बी तो सदी के महानायक कहे जाते हैं उनके अलावा जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन सभी फिल्म जगत का अहम हिस्सा हैं। हालांकि अमिताभ और जया बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन ऐसे परिवार से संबंध रखते हुए भी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। तो चलिए आज श्वेता बच्चन के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा काम करती हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा
- फोटो : instagram:amitabhbachchan
बॉलीवुड में बच्चन परिवार का एक अलग ही रुतबा है। इस परिवार का हर एक सदस्य मनोरंजन जगत में मशहूर है। श्वेता बच्चन के अलावा बाकी सभी सदस्य फिल्मों के अलावा भी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वहीं श्वेता बच्चन इस इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। हालांकि वो अपने पिता अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पोस्ट्स में जरूर मौजूद रहती हैं।
3 of 5
श्वेता बच्चन
- फोटो : Instagram
श्वेता बच्चन के लिए फिल्मों में आना मुश्किल नहीं था, लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री नही की और अपना अलग करियर बनाया। श्वेता पेशे से पत्रकार, होस्ट और मॉडल रह चुकी हैं। 2018 में उन्होंने MXS नाम से अपना खुद का फैशन लेबल भी लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
इसके अलावा साल 2018 में वो कल्याण ज्वैलर्स की ब्रैंड एंबेसडर भी बनी। श्वेता बच्चन एक लेखिका भी हैं। उन्होंने साल 2018 में एक किताब लिखी थी जिसका नाम Paradise Towers था। इस किताब को हारपर कोलिंस द्वारा पब्लिश किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन
- फोटो : Instagram
निजी जिंदगी की बात करें तो श्वेता बच्चन ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं अगस्त्या और नव्या नवेली नंदा। उनके दोनों बच्चों ने भी फिल्मों में एंट्री नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।