बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा भले ही फिल्मी इंडस्ट्री से दूर रही हों लेकिन ग्लैमर उनमें कूट कूट कर भरा है। श्वेता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिता अमिताभ बच्चन और भाई अभिषेक बच्चन की तरह भले ही उन्होंने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि श्वेता अपने दादा हरिवंश राय बच्चन की तरह लेखक बनने जा रही हैं। इसी बीच श्वेता का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
लोगों के बीच अमिताभ बच्चन की बेटी ने जमकर लगाए ठुमके, पल्लू लटका कर वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्वेता बच्चन साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद ही हॉट एंड सेक्सी लग रहा है। श्वेता फिल्म 'शादी में जरूर आना' के गाने पल्लो लटके... पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह अपने लटके-झटकों से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। दरअसल यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है।
She's got em in her genes! Super fun #shwetabachchan
A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on
इस पार्टी में बॉलीवुड के कई और स्टार्स भी मौजूद थे। श्वेता बच्चन के अलावा सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी रिसेप्शन में डांस कर लोगों पर अपना जादू चलाया। आपको बता दें कि 44 वर्षीय श्वेता नंदा ने साल 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी नव्या नवेली नंदा और बेटा अगस्त्य नंदा।
A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on
श्वेता नंदा की पहली किताब 'पैराडाइज टॉवर्स' अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है। श्वेता ने खुद बताया है- 'मेरे मन में 'पैराडाइज टॉवर्स' लिखने का विचार एक सुबह जागने के बाद आया। यह मेरे लिए अस्वाभाविक नहीं है। मैं कथाकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हूं। बचपन में हमें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था और हमें कल्पनाएं करने की पूरी छूट थी।'