इन दिनों देश में लोक सभा चुनाव 2019 चल रहे हैं। सियासत से लेकर फिल्मी सितारे इस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया है। हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने दरअसल, नेताओं की सुरक्षा को लेकर बने जोक को शेयर किया है जो उनके फैन्स के बीच बहुत वायरल हो रहा है।
चुनाव में अमिताभ ने छेड़ी 'जेड प्लस सुरक्षा' की बात, लिखा- 'जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव के इस माहौल में बिग बी ने ट्वीट किया है, 'एक बन्दा इलेक्शन में किस्मत आजमा रहा था, उसे सिर्फ तीन वोट मिले, उसने सरकार से Z+ सुरक्षा की मांग की, जिले के DM ने कहा 'आप को सिर्फ 3 वोट मिले है आप को Z+ कैसे दे सकते है, आदमी बोला- जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
T 3135 -" एक बन्दा इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था, उसे सिर्फ तीन वोट मिले,उसने सरकार से Z+ सुरक्षा की मांग की
जिले के DM ने कहा “आप को सिर्फ 3 वोट मिले है आप को Z+ कैसे दे सकते है
आदमी बोला:-जिस शहर मे इतने लोग मेरे खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।"
~ Ef AM
🤣🤣🤣
शायद ही आपको मालूम हो कि अमिताभ भी राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं। साल 1984 में कांग्रेस के उम्मीदवार बन उन्होंने इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था। इस दौरान बिग बी ने लोक दल के हेमवती नंदन बहुगुणा को मात दी थी, लेकिन उन्होंने राजनीति को ज्यादा समय नहीं दिया और इससे किनारा कर लिया।
हाल में ही उनकी फिल्म बदला रिलीज हुई थी जो दर्शकों और फिल्म आलोचकों को बेहद पसंद आई। फिल्म शाहरुख खान के प्रोड्क्शन हाउस रेड चिली के बैनर तले बनी थी। फिल्म को शाहरुख ने प्रोड्यूस किया था। किंग खान के बैनर तले बनी फिल्म बदला अब तक की सबसे सफल फिल्म बताई जा रही है।
फिल्म की सफलता को देखते हुए अमिताभ ने ट्वीट कर शाहरुख खान से सक्सेस पार्टी की मांग की थी। उधर, शाहरुख ने उल्टा बिग बी से पार्टी की मांग रख दी, इसी के चलते इन दो सुपरस्टार के बीच सोशल मीडिया पर मीठी बहस हो गई। वहीं, कुछ दिन बाद अमिताभ ने फिल्म के हिट होने के लिए बोनस की भी मांग की थी। ट्विटर पर इन दोनों की मजेदार बातों ने उनके फैन्स का बहुत मनोरंजन किया था।