अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस को ऐसे कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोरोना से निगेटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सभी प्रशंसकों और चाहने वालों को शुक्रिया कहा है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'कोरोना निगेटिव होने के बाद मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं। मैं घर पर क्वारंटीन रहूंगा। सर्वशक्तिमान की कृपा। मां, बाबूजी के आशीर्वाद, शुभचिंतकों और दोस्तों की दुआओं, नानावती अस्पताल में उत्कृष्ट देखभाल ने इस दिन को देखना मेरे लिए संभव बना दिया।'
T 3613 - I have tested CoVid- have been discharged. I am back home in solitary quarantine.
Grace of the Almighty, blessings of Ma Babuji, prayers & duas of near & dear & friends fans EF .. and the excellent care and nursing at Nanavati made it possible for me to see this day . pic.twitter.com/76jWbN5hvMविज्ञापन विज्ञापन— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 2, 2020
वहीं अभिषेक बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे पिता का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब वो घर पर रहेंगे और आराम करेंगे। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं का शुक्रिया।'
🙏🏽 my father, thankfully, has tested negative on his latest Covid-19 test and has been discharged from the hospital. He will now be at home and rest. Thank you all for all your prayers and wishes for him. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
अभिषेक ने ये भी बताया कि अभी उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'दुर्भाग्यवश कुछ कारणों से अभी मैं कोविड 19 पॉजिटिव हूं और अस्पताल में ही हूं। एक बार फिर आप सभी को शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा। वादा।'
I, Unfortunately due to some comorbidities remain Covid-19 positive and remain in hospital. Again, thank you all for your continued wishes and prayers for my family. Very humbled and indebted. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
I’ll beat this and come back healthier! Promise. 💪🏽
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके कुछ ही दिन बाद ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐश्वर्या और आराध्या को पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।