फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चन परिवार ने एक झटके में कमाए 110 करोड़ रुपए, ढाई साल पहले किया था 1 करोड़ का इनवेस्टमेंट

Wed, 20 Dec 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan earns 110 crore rupees from bitcoin
अमिताभ बच्चन

बिटकॉइन का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई बिटकॉइन में इनवेस्ट करना चाह रहा है। हाल ही में बिटकॉइन ने आमिताभ बच्चन को जबरदस्त मुनाफा दिया है। 

amitabh bachchan earns 110 crore rupees from bitcoin
Amitabh Bachchan

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, बच्चन फैमिली ने करीब ढाई साल पहले 1.6 करोड़ रुपए का स्टॉक इनवेस्टमेंट किया था। अब इसकी वैल्यू 110 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इंटरनेशनल मार्केट के बिटकॉइन का क्रेज बढ़ने से ऐसा हुआ है। 

पढ़ें- हिना खान की बदतमीजी पर भड़के Bigg Boss, पड़ी डांट तो कान पकड़कर बोलीं- Sorry

amitabh bachchan earns 110 crore rupees from bitcoin
amitabh bachchan

अमिताभ ने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर मेरीडियन टेक पीटीई में ये पैसे इनवेस्ट किए थे। पिछले हफ्ते मेरीडियन की प्राइम एसेट Ziddu.com को एक विदेशी कंपनी लॉन्गफिन कॉर्प ने खरीद लिया। इसके बाद तो सिंगापुर स्थित इस कंपनी की किस्मत चमक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan earns 110 crore rupees from bitcoin
अमिताभ बच्चन

यह डील लॉन्गफिन कॉर्प के अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक पर लिस्टिंग के दो दिन बाद हुई। मई 2015 में जब बच्चन परिवार ने मेरीडियन में निवेश किया था तो उस वक्त Ziddu.com एक  क्लाउड स्टोरेज और ई-डिस्ट्रिब्यूशन स्टार्टअप हुआ करती थी।

विज्ञापन
amitabh bachchan earns 110 crore rupees from bitcoin
अमिताभ बच्चन

दिसंबर 2017 में यह कंपनी 'ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी एंपावर्ड सलूशंस प्रोवाइडर' बनी और क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल करते हुए माइक्रोफाइनेंस मुहैया कराने लगी। कंपनी के नाम के दो शब्द 'ब्लॉकचेन' और  'क्रिप्टोकरंसीज' मार्केट में इस तरह जादुई साबित हुए कि इसका शेयर बुधवार से सोमवार के बीच 1000% से ज्यादा बढ़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed