फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: अमिताभ ने एलन मस्क के लिए लिखा गाना और फैंस का फोन छीनने पर ट्रोल हुईं राखी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 22 Apr 2023 08:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan elon musk rakhi sawant salman khan shah rukh khan kriti sanon entertainment news
अमिताभ बच्चन-राखी सावंत - फोटो : Social media

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...

amitabh bachchan elon musk rakhi sawant salman khan shah rukh khan kriti sanon entertainment news
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों के प्रति फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अगर ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ पर्दे पर आएं तो फैंस की खुशी का आलम क्या होगा, इसकी सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। हालांकि, शाहरुख खान की 'पठान' में बहुत कम समय के लिए ही सही, लेकिन लंबे वक्त बाद फैंस इस खान जोड़ी को साथ में देख सके। फैंस की बेकरारी को देखते हुए यश राज फिल्म्स को 'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का आइडिया आया। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए करना होगा इंतजार? मेकर्स को नहीं कोई जल्दबाजी

amitabh bachchan elon musk rakhi sawant salman khan shah rukh khan kriti sanon entertainment news
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में ईद की धूम है। सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान और आमिर खान की एक फोटो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसके साथ आमिर खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। आमिर और सलमान को साथ देखकर फैंस को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के अमर-प्रेम याद आ गए हैं। 

Aamir-Salman Khan: ईद पर सलमान-आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर, कर डाली 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड
 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan elon musk rakhi sawant salman khan shah rukh khan kriti sanon entertainment news
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इकॉनमी क्लास में सफर करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्हें फ्लाइट में एक बच्चे के साथ खेलते हुए भी देखा जा रहा है। अभिनेत्री का यह वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कृति सफेद ड्रेस और गुलाबी रंग की शॉल में नजर आ रही हैं। 

Kriti Sanon : इकोनॉमी क्लास में सफर कर कृति सेनन ने जीता नेटिजंस का दिल, फैंस बोले- आप इतनी प्यारी हैं

विज्ञापन
amitabh bachchan elon musk rakhi sawant salman khan shah rukh khan kriti sanon entertainment news
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अपने विवादित बयान और एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। इस बार ड्रामा क्वीन को सरेआम फैंस का फोन चुराते देखा गया है। क्लिप को देखकर नेटिजन्स का माथा ठनक गया है, और उन्होंने राखी की क्लास लगानी शुरू कर दी है।

Rakhi Sawant: फैंस का फोन छीनकर भागीं राखी सावंत, हरकत देख भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed