{"_id":"5acf310b4f1c1b553e8b4c0c","slug":"amitabh-bachchan-family-discuss-bhojpuri-star-ravi-kishan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भोजपुरी एक्टर के दीवाने हैं अमिताभ बच्चन, डाइनिंग टेबल पर रोजाना होती है चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस भोजपुरी एक्टर के दीवाने हैं अमिताभ बच्चन, डाइनिंग टेबल पर रोजाना होती है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अगर किसी एक्टर की तारीफ करें तो जाहिर है उसका गदगद होना लाजिमी है। यही नहीं अमिताभ बच्चन के घर में खाने की टेबल पर भी इस एक्टर की ही चर्चा होती है तो चलिए आगे की स्लाइड में हम आपको बताते हैं कि आखिर किसकी एक्टिंग के कायल अमिताभ बच्चन खुद भी हैं।
2 of 4
amitabh bachchan ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
यह एक्टर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन हैं। रवि किशन ने बताया कि फिल्म 'रावण' करने के दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन ने एक खास बात बताई थी, जिससे वह बहुत खुश हुए थे। अभिषेक ने बताया कि 'आपका काम सराहनीय है और कई बार हमारे घर पर डाइनिंग टेबल पर आपका जिक्र होता है और आपके अच्छे काम के बारे में बातचीत होती है।'
3 of 4
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
जल्द ही रवि किशन वेब सीरीज 'द फैमिली' में आने वाले हैं, इन दिनों वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान रवि किशन ने बताया कि वह खुद को मोटिवेट करने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को देखते हैं। अमिताभ के बारे में बताते हुए रवि किशन ने कहा कि उनकी एनर्जी को देखकर लगता है कि कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि किशन
रवि किशन ने आगे कहा कि 'अगर हम चाहें तो कुछ भी पॉसिबल है इसलिए मैं जब भी निराश होता हूं तो बिग बी के बारे में सोचता हूं।' बता दें कि रवि किशन अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गंगा' में काम कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रावण' में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।