{"_id":"60892a218ebc3e59144f280f","slug":"amitabh-bachchan-film-aaj-ka-arjun-actress-priti-sapru-where-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड छोड़कर चली गई हॉरर फिल्म 'तहखाना' की ये खूबसूरत हीरोइन, इस इंडस्ट्री में कमा रही नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड छोड़कर चली गई हॉरर फिल्म 'तहखाना' की ये खूबसूरत हीरोइन, इस इंडस्ट्री में कमा रही नाम
70 के दशक में जब कई अभिनेता अपने एक्शन से नाम कमा रहे थे वहीं रामसे ब्रदर्स की भूतिया फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पीछे नहीं थीं। उन्होंने दो गज जमीन के नीचे, वीराना, बंद दरवाजा, पुराना मंदिर, तहखाना जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन फिल्मों की खास बात ये थी कि रामसे ब्रदर्स इनके लिए नए चेहरों की तलाश करते थे। बात चाहे वीराना की एक्ट्रेस जैस्मिन की हो या फिर तहखाना की वो सुंदर हीरोइन प्रीति सप्रू की। आज गुमनाम सितारे में हम बात करने जा रहे हैं 24 दिसंबर 1957 को जन्मी प्रीति सप्रू की।
2 of 7
प्रीति सप्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
'लावारिस', 'आज का अर्जुन', 'अवतार', 'किस्मतवाला', 'तहखाना' जैसी फिल्मों में नजर आईं प्रीति सप्रू के पिता डी के सप्रू एक्टर थे। जिन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। वहीं उनकी मां हेमवती सप्रू भी जानमानी अदाकारा रही हैं। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी।
3 of 7
प्रीति सप्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि प्रीति को सबसे ज्यादा नोटिस किया गया अमिताभ बच्चन के साथ। अपने करियर में उन्हें अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी फिल्मों के साथ साथ प्रीति सप्रू ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रीति सप्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि गिनती की फिल्में करने के बाद वह बॉलावुड से गायब हो गईं। क्या आप जानना चाहते हैं अब प्रीति कहां हैं और क्या करती हैं। प्रीति इन दिनों सोशल वर्क के लिए जानी जाती हैं। साथ ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनका खूब नाम है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रीति सप्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति सप्रू अब ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी हैं जो 'कुर्बानी जट दी' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति सप्रू ने कुछ हिंदी फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।