फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बाद भी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है 'सूर्यवंशम', इस वजह से बार-बार होती है टेलीकास्ट

Wed, 22 May 2019 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 May 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan film sooryavansham record breaking viewrship
Sooryavansham

ऐसा कम ही होता है कि कोई फिल्म सिनेमाघरों में जब रिलीज हो तो दर्शकों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया हो लेकिन टीवी पर आते ही हिट हो गया। इन्हीं में से एक फिल्म है सूर्यवंशम। अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म सूर्यवंशम 21 मई 1999 को जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो यह बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। इसके बावजूद सूर्यवंशम टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। 

amitabh bachchan film sooryavansham record breaking viewrship
Sooryavansham

अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि सूर्यवंशम को टीवी पर खूब दिखाया गया है। एक बार उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि सूर्यवंशम ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।

amitabh bachchan film sooryavansham record breaking viewrship
Sooryavansham

ऐसा नहीं है कि सूर्यवंशम यूं ही टीवी पर बार-बार दिखाई जाती है बल्कि 20 साल बाद भी ये टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर अमिताभ के एक फैन ने ट्वीट किया, जिसमें टीवी प्रोग्राम की टीआरपी दिखाने वाली लिस्ट शेयर की गई है। '2018 में फिल्म गोलमाल अगेन के बाद सूर्यवंशम को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। यही नहीं साल 2018 के 35वें हफ्ते में सूर्यवंशम पहले नंबर पर रहा।' यही नहीं इस फिल्म को अभी भी खूब पसंद किया जाता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan film sooryavansham record breaking viewrship
Sooryavansham

सूर्यवंशम के टीवी पर खूब दिखाए जाने का मजाक अक्सर बनता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है। दरअसल, सेटमैक्स चैनल ने सूर्यवंशम की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के राइट्स 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।

विज्ञापन
amitabh bachchan film sooryavansham record breaking viewrship
Sooryavansham

इस फिल्म से एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में अमिताभ बच्चन यानी हीरा ठाकुर की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र हो गया। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed