फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

47 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म जंजीर, 'विजय' बनकर अमिताभ बच्चन ने जीता था दिल

Mon, 11 May 2020 12:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Zanjeer complete 47 years big b shared poster
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से उन्हें और भी शानदार बनाया। यही वजह को जो उन्हें बॉलीवुड का महानायक भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन ने कई सालों तक बॉलावुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक उनकी फिल्म जंजीर भी है। अमिताभ बच्चन की ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने बतौर कलाकार उनकी शख्सियत को और मजबूत बनाया। 

Amitabh Bachchan film Zanjeer complete 47 years big b shared poster
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आज फिल्म जंजीर को रिलीज हुए 47 साल हो चुके हैं। अपनी इस सुपरहिट फिल्म के इतने साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म जंजीर का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोस्ट में अमिताभ बच्चन के को-स्टार प्राण भी नजर आ रहे हैं। 

Amitabh Bachchan film Zanjeer complete 47 years big b shared poster
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जंजीर के पोस्टर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जंजीर के 47 साल पूरे'। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। महानायक के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म जंजीर 11 मई साल 1973 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Zanjeer complete 47 years big b shared poster
Zanjeer - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री जया बच्चन, प्राण, अजीत बिंदु और ओम प्रकाश जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म जंजीर हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के करियर में बतौर कलाकार उनकी शख्सियत को और भी ज्यादा मजबूत किया। फिल्म जंजीर के निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा थे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Zanjeer complete 47 years big b shared poster
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार किया था। उनके किरदार का नाम विजय होता है। जबकि खलनायक के किरदार में अभिनेता अजीत थे। फिल्म जंजीर में अजीत के किरदार का नाम तेजा होता है। फिल्म जंजीर को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था। 

पढ़ें: मदर्स डे पर सुजॉय घोष का पोस्ट देखकर तापसी पन्नू हुईं 'नाराज', कहा- 'यह बहुत अजीब है..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed