बीते रविवार को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की खास तस्वीरें साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। सभी ने अलग-अलग अंदाज में मां की तस्वीरें साझा कीं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुजॉय घोष ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
मदर्स डे पर सुजॉय घोष के पोस्ट पर तापसी पन्नू का कमेंट, लिखा- 'खबरदार जो दोबारा मां बनाया तो..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुजॉय घोष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनकी फिल्मों में मां का किरदार कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन और अमृता सिंह की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ सुजॉय घोष ने अपने फैंस को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपकी मां सबसे नजदीकी है जो आप कभी के लिए भगवान की तरह होती है'।
your mother is the closest you'll ever get to god. pic.twitter.com/AfYF2zXf2K
सुजॉय घोष के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी कमेंट किया है। अभिनेत्री ने सुजॉय घोष के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा कि उनकी तस्वीर कहां है। तापसी पन्नू ने लिखा, 'सुनो, मेरी फोटो कहां है? मैं भी तो एक मां बनी थी।' उनके इस कमेंट का सुजॉय घोष ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
Listen ! Where is my photo ? I was also a mother !!!!! 🤷🏻♀️ 😂😂photo getting developed....
निर्देशक ने अपने जवाब में लिखा, 'तुम्हारी फोटो अभी बनने गई है।' इसके बाद तापसी पन्नू ने अपने अगले कमेंट में लिखा, 'यह बहुत अजीब है कि, मुझे कहना पड़ेगा, एक तो मैं फिल्म में मां बनने के लिए तैयार हुई, ऊपर से तुम मेरी तस्वीर भी नहीं लगा रहे। अब तुम देखो तुम्हारे अगली स्क्रिप्ट पूरी करने तक क्या होता है और खबरदार दोबारा मां बनाया तो।'
Very cheap I must say! Ek toh I agreed to play a mother n then u don’t even put up my picture. Now u wait till u finish the next script n dare u make a mother again ! 😑 warna thappad? 😂
इस पर सुजॉय घोष ने जवाब में कहा, 'वरना थप्पड़?' सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और सुजॉय घोष की ये मजेदार बातचीत तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने सुजॉय घोष की फिल्म बदला में काम किया जिसमें उनका एक छोटा बच्चा होता है। उनकी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: कृति खरबंदा के लिए शेफ बने ये अभिनेता, अभिनेत्री के भोजन के लिए बनाया ये सब