बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। उनका बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। ऋषि कपूर के निधन पर उनके सह कलाकारों सहित कई सितारों ने उन्हें याद किया। साथ भी ऋषि कपूर से जुड़ी यादों को बताया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि कपूर से जुड़ी यादों को याद किया और भावुक हो गए।
ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, चिट्ठी पढ़ दोस्त 'चिंटू' के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने वर्चुअल कॉन्सर्ट लिया। इस वर्चुअल कॉन्सर्ट का नाम आई फॉर इंडिया था। आई फॉर इंडिया का मकसद कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद जुटाना था। इस वर्चुअल कॉन्सर्ट का हिस्सा अमिताभ बच्चन भी बने। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान एक चिट्ठी पढ़ी जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर ढेर सारी बातें कीं और उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए।
कॉन्सर्ट में अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात से लेकर उनके दादा और मशहूर अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर के बारे में बात की। बिग बी ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर को पहली बार उनके चेम्बूर स्थित घर पर देखा था। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें चेंबूर में उनके घर देवनार कॉटेज में देखा था, युवा, ऊर्जावान, उत्साहित, आंखों में शरारत लिए चिंटू को उन दुर्लभ क्षणों में देखा था, जब मुझे राज जी के घर एक शाम आमंत्रित होने का सौभाग्य मिला था।'
T 3520 - In Memoriam .. pic.twitter.com/zIlVUn3qpg
अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर की पहली फिल्म को याद करते हुए कहते हैं कि ऋषि कपूर को अक्सर आर. के. स्टूडियो में देखता था, जहां उन्हें उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। ऋषि कपूर की शैली उनके दिवंगत दादा, प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपुर के साथ काम करने के अनुभवों को भी साझा किया।
उन्होंने कहा, 'जब वह अपनी पंक्तियां बोलते थे, आपको उनके हर शब्द पर यकीन हो जाता था, उसका कोई विकल्प नहीं था और उनकी असलियत सवालों से परे थी। उनके जैसा कोई नहीं था जो गीत के बोल पर उनकी तरह पूरी निपुणता से होंठ हिला सके'। अमिताभ बच्चन ने बताया कि ऋषि कपूर फिल्म के सेट पर भी काफी चुलबुले रहते थे जिसे हर कोई पसंद करता था। अपने इस वीडियो अमिताभ बच्चन ने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट साझा किया है।