पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बीते पांच दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 78 साल की उम्र में भी वह पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। आज की तारीख में बॉलीवुड में उनसे ज्यादा सम्मान शायद ही किसी दूसरे अभिनेता को मिलता होगा। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए। इन दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के चलते शो के सेट पर उन्हें एक प्रतियोगी ने खास तोहफा दिया।
फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को हुए 51 साल, केबीसी के सेट पर मिला तोहफा देख हैरान हुए बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को केबीसी के सेट पर ही शूट किया है। तस्वीर में अमिताभ अपने एक प्रशंसक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता और प्रशंसक ने हाथ जोड़े हुए हैं।
अमिताभ के नीचे की तरफ एक तस्वीर भी नजर आ रही है। दरअसल ये तस्वीर नहीं बल्कि रंगोली है जो उन्हें इस प्रशंसक ने उनके फिल्म इंडस्ट्री में सफल 51 साल पूरे करने पर भेट की है। इस सरप्राइज को देख अमिताभ सेट पर भावुक हो उठे।
इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'जी नहीं, ये पेंटिंग नहीं है। ये है रंगोली और वो जिन्होंने इसको बनाया, मेरे 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में। रंगोली के नीचे लिखा, सात हिंदुस्तानी, 7 नवंबर 196 जिस दिन मेरी ये फिल्म रिलीज हुई थी। उन्होंने मुझे ये 7 नवंबर 2020 को भेट दी। 51 साल।'
T 3716 - जी नहीं ये painting नहीं है ,ये है 'रंगोली', और वो जिन्होंने इसको बनाया , मेरे 51 years फ़िल्म industry में !
'रंगोली' के नीचे लिखा , Saat Hindustani , 7 Nov 1969 जिस दिन मेरी ये पहली फ़िल्म release हुई थी ।
उन्होंने मुझे ये 7 Nov 2020 को भेंट दी .. 51 years !! pic.twitter.com/6NxeVybD5b
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अनवर का रोल निभाया था। ख्वाजा अहमद अब्बास की इस फिल्म में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने की सात हिन्दुस्तानियों की कहानी दिखाई गई थी।
भारत में 'बैन' कर दी गईं ये पांच बॉलीवुड फिल्में, रिलीज पर मच गया था हंगामा