बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं लेकिन फिलहाल वह ट्विटर छोड़ने के मूड में हैं। अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने उनके फॉलोअर्स घटा दिए हैं। अमिताभ के करीब 60 हजार फॉलोअर्स कम हुए हैं। अब उनके 3,29,02,320 फॉलोअर्स बचे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार कई ट्विटर अकाउंट से लाखों फॉलोअर्स गायब हैं। इनमें दुनियाभर के कई बड़े सेलेब्स के अकाउंट शामिल हैं। हो सकता है फेक अकाउंट्स पर हुई इसी कार्रवाई की वजह से अमिताभ के फॉलोअर्स की संख्या भी कम हो गई हो।
जानिए क्यों घट गए अमिताभ के फॉलोअर्स, ट्विटर से कहना पड़ा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन