फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा को साथ देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- रक्त बहता है...

Thu, 30 Nov 2023 12:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan got emotional as Agastya Nanda and Abhishek Bachchan poses together at sam bahadur screening
अमिताभ बच्चन-अगस्त्य नंदा-अभिषेक बच्चन - फोटो : Social media

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा कुछ ही दिनों में आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। अगस्त के डेब्यू को लेकर पूरा बच्चन परिवार उत्साहित है। इसका सबूत खुद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए दिया है। दरअसल, आज गुरुवार को बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग से एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिषेक बच्चन और अगस्त्य एक साथ पोज देते नजर आ रहे थे।

Amitabh Bachchan got emotional as Agastya Nanda and Abhishek Bachchan poses together at sam bahadur screening
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य नंदा और अभिषेक बच्चन की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “रक्त बहता है, दोनों में बच्चन है, आशीर्वाद सदा उनका तुम दोनों पर,” इसके साथ बिग बी ने एक हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया। पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद बिग बी की नातिन और अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने भी तस्वीर पर अपना प्यार बरसाते हुए कमेंट में लाल दिल वाला इमोजी साझा किया। वहीं अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में मुस्कुराता हुआ इमोजी साझा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


Kriti Sanon: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना हर चीज का जवाब, आलिया से ईर्ष्या वाले सवाल पर कृति सेनन की प्रतिक्रिया

Amitabh Bachchan got emotional as Agastya Nanda and Abhishek Bachchan poses together at sam bahadur screening
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगस्त्य नंदा 'द आर्चीज' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान और खुशी कपूर भी अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इसमें मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Animal: रश्मिका मंदाना के वायरल एनिमल सीन पर उड़ रहे मजाक के बचाव में उतरे निर्देशक, बोले- यह करना जरूरी था

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan got emotional as Agastya Nanda and Abhishek Bachchan poses together at sam bahadur screening
अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ - फोटो : social media

इससे पहले जब 'द आर्चीज' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब भी अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्रेलर की तारीफ की थी। बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर 'द आर्चीज' का ट्रेलर साझा किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'अगस्त्य, मेरा प्यार, आशीर्वाद और बहुत कुछ.. आप मशाल को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।" वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अगस्त्य को करियर के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
Vir Das: एमी जीतने पर वीर दास को प्रियंका चोपड़ा से मिला खास तोहफा, कॉमेडियन ने झलक दिखाकर बताया अद्भुत

विज्ञापन
Amitabh Bachchan got emotional as Agastya Nanda and Abhishek Bachchan poses together at sam bahadur screening
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो बिग बी आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत' में नजर आए थे। अब वे अगली बार 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हसन के साथ नजर आएंगे।
Throwback Thursday: जब डूबने की कगार पर पहुंच गया था रणबीर कपूर का करियर, इस फिल्म से की थी जबर्दस्त वापसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed