फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Defense Forces Movies: अमिताभ के नाती समेत ये सारे हीरो बने फौजी, तेजी से बन रही हैं ये सैन्य फिल्में

Tue, 07 Nov 2023 12:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Nov 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Film ikkis to Sam Bahadur Pippa Fighter Movies Based on Defense Forces
सेना पर आधारित बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों और वेब सीरीज के माध्यम से हमारे देश के रक्षा बलों के साहसी प्रयासों को खूब दिखाया गया है। 'बॉर्डर', 'एलओसी' और 'उरी' जैसी कई फिल्मों में ड्यूटी के दौरान देश के बहादुर सिपाहियों की वीरता को दिखाया गया है। इनमे से कुछ फिल्में वास्तविक जीवन के व्यक्तित्वों की सच्ची घटनाओं और कुछ काल्पनिक कहानियों पर आधारित रहीं। 27 अक्तूबर को कंगना रणौत की फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई। यह फिल्म भले दर्शकों और समीक्षकों की अपेक्षाओं पर खरी न उतरी हो, लेकिन अभी कम से कम आधा दर्जन फिल्में और कतार में हैं। इनमें हिंदी फिल्मों के सितारे ‘जय हिंद’ का नारा लगाते नजर आएंगे, आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Film ikkis to Sam Bahadur Pippa Fighter Movies Based on Defense Forces
पिप्पा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिप्पा 
फिल्म 'पिप्पा' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में साहसिक वीरता दिखाने वाले ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बायोपिक है। इस फिल्म में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभा रहे हैं। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म थियेटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।

Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Film ikkis to Sam Bahadur Pippa Fighter Movies Based on Defense Forces
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैम बहादुर
फिल्म  'उरी' में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा चुके अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। सैम मानेकशॉ का सैन्य करियर चार दशकों और पांच युद्धों तक फैला रहा। वह फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर वीडियो की असली लड़की ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत परेशान हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Film ikkis to Sam Bahadur Pippa Fighter Movies Based on Defense Forces
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइटर
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फाइटर पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और अनिल कपूर उनके गुरु की भूमिका में हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sam Bahadur Trailer: इस समय पर जारी होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर, विक्की कौशल ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Film ikkis to Sam Bahadur Pippa Fighter Movies Based on Defense Forces
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इक्कीस
फिल्म 'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का चयन अरुण खेत्रपाल की भूमिका के लिए हुआ है। पहले ये भूमिका वरुण धवन निभा रहे थे लेकिन किरदार के अनुसार अपने शरीर को न ढाल पाने के चलते और अपने रवैये की वजह से भी फिल्म से उनको निकाला जा चुका है। इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में  धर्मेंद्र नजर आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।
Priyanka Chopra: स्विट्जरलैंड में शिफॉन साड़ी पहन की शूटिंग, शुरुआती दिनों को याद कर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed